{"_id":"5fa1a75c8ebc3ea36075854d","slug":"aligarh-news-aligarh-news-ali247944673","type":"story","status":"publish","title_hn":"महज 448.70 मीट्रिक टन मक्का खरीद पर मंडलायुक्त नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महज 448.70 मीट्रिक टन मक्का खरीद पर मंडलायुक्त नाराज
विज्ञापन
धान व मक्का खरीद को लेकर मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी ने मंगलवार को आयोजित बैठक में मंडल में निर्धारित लक्ष्य 11800 में अभी तक 2395.496 मीट्रिक टन धान की खरीद और धान विक्रेता 476 किसानों में सिर्फ 249 को ही भुगतान होने पर नाराजगी जाहिर की। वहीं 14500 मीट्रिक टन खरीद लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 448.70 मीट्रिक टन मक्का की खरीद और मक्का विक्रेता 476 किसानों में महज 249 किसानों को भुगतान होने पर नाराजगी जताई। कहा कि किसानों को उनकी उपज का समय से भुगतान किया जाए। इसमें लापरवाही सहन नहीं होगी।
उप निदेशक मंडी ने बताया कि क्षेत्र में मक्का की में निरंतर वृद्धि हो रही है और बाजार मूल्य भी समर्थन मूल्य से कम चल रहा है। जनपद अलीगढ़ में 4 में से 1 क्रय केंद्र पर प्रतीकात्मक खरीद (0.03 प्रतिशत) होने की जानकारी दी। इस पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जाहिर की। खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि मक्का खरीद तेजी से होनी चाहिए। जिला खाद्य विपणन अधिकारी एटा व कासगंज को भी निर्देशित किया कि वह लक्ष्य के दृष्टिगत मक्का की खरीद में तेजी लाएं। डीडी मंडी ने बताया कि मंडल में धान के कुल 67 क्रय केंद्र स्थापित हैं। अलीगढ़ में पीसीएफ के 5 नये केंद्र खुले हैं। एटा में पीसीएफ के एक क्रय केंद्र पर खरीद शून्य है।
61 क्रय केंद्रों पर 476 किसानों से कुल 2395.496 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है, जो कि लक्ष्य 11800 मीट्रिक टन का 20.30 प्रतिशत है। अभी कुल 167.840 मीट्रिक टन की खरीद हुई थी। लक्ष्य प्राप्ति के लिए जनपदों में केंद्रवार साप्ताहिक एवं दैनिक लक्ष्य निर्धारित कर कार्ययोजना तैयार करने और प्रतिदिन समीक्षा करने का आदेश मंडलायुक्त ने दिया। कहा कि किसी भी दशा में किसान को मक्का समर्थन मूल्य से कम पर न बिके।