{"_id":"5f5005098ebc3e54043fa729","slug":"aligarh-news-aligarh-news-ali242804549","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारा 144 के उल्लंघन में 107 लोगों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारा 144 के उल्लंघन में 107 लोगों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
कोरोना काल में लापरवाही बरत कर अपनी व अपनों की जान को खतरे में डाल रहे लोगों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती से पेश आना शुरू कर दिया है। बुधवार को पुलिस ने 107 लोगों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन में कार्रवाई की।
एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि कोतवाली थाना पुलिस ने 9, सासनी गेट थाना पुलिस ने 5, देहली गेट थाना पुलिस ने 23, बन्ना देवी थाना पुलिस ने 23, गांधी पार्क थाना पुलिस ने 21, सिविल लाइन थाना पुलिस ने 10, क्वार्सी थाना पुलिस ने 4, चंडौस पुलिस ने 5, इगलास थाना पुलिस ने 5, और मडराक थाना पुलिस ने 2 लोगों को मुकदमे में पाबंद किया।
एसएसपी ने बताया कि पुलिस की ओर से की जा रही है कार्रवाई कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए की गई है। जिले में धारा 144 लागू है। ऐसे में 5 या 5 से अधिक लोगों का एक साथ खड़ा होना वर्जित है। जनता से अपील है कि वह सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करें झुंड बनाकर खड़े ना हो। मास्क व सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।