फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

पकड़ा गया बबलू प्रधान का दाहिना हाथ नोबिल चौधरी

Wed, 29 Jul 2020 02:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
इगलास कोतवाली से भागे तेल माफिया बबूल प्रधान के दाहिने हाथ नोबिल चौधरी को बेसवां चौकी इंचार्ज योगेंद्र सिंह धामा ने बिसाहुली मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं। नोबल चौधरी ने ही बबलू प्रधान के इगलास से भागने में मदद की थी और उसके साथ भरतपुर तक गया था। अलीगढ़ कोर्ट में बबलू प्रधान ने समर्पण करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन

एसपी देहात के अनुसार मोहकमपुर प्रधान बबलू पहलवान की ओर से मोहकमपुर में चल रहे काले तेल व शराब के अवैध कारोबार में नोबिल चौधरी सहयोगी है। उस पर भी आवश्यक वस्तु अधिनियम तथा आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है जिसमें वह फरार था। बताते हैं कि बबलू प्रधान जब कोतवाली से भागा था तब नोबिल चौधरी ही उसे स्कूटी पर पेट्रोल पंप तक लेकर गया था। इसके बाद बबलू प्रधान के साथ वह मथुरा होते हुए भरतपुर तक गया। भरतपुर से दोनों अलग हो गए।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार बबलू प्रधान की लोकेशन इस समय प्रयागराज में मिल रही है। वह किसी पुराने मामले में हाईकोर्ट गया था। वहीं अलीगढ़ कोर्ट में भी उसके समर्पण का प्रार्थना पत्र डाल दी है। एसपी देहात ने कहा कि बबलू के संरक्षणदाताओं को भी चिह्नित किया जा रहा है। उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed