फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

भोले के जयकारों से गूंजने लगा रामघाट रोड, बढ़ी कांवड़ियों की संख्या

Wed, 19 Feb 2020 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
रामघाट रोड़ मीनाक्षी पुल पर कावड़ लेकर जाते कावड़िया। - फोटो : CITY OFFICE
शहर के रामघाट रोड से गुजरने वाले कांवड़ियों की संख्या में इजाफा होने लगा है। मगलवार को दिन में सैकड़ों की संख्या में कांवड़िये बम भोले के जयकारे लगाते हुए निकले। देर शाम के बाद इनकी संख्या में और इजाफा होने लगा। इनमें अधिकतर श्रद्धालु राजस्थान, आगरा व मथुरा के थे। शाम को मथुरा और वृंदावन जाने वाले कावंड़ियों की संख्या बढ़ गई। कांवड़ियों के आराम के लिए श्रद्धालु जगह जगह पांडाल लगवा रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात 12 बजे से शिवालयों में कांवड़िये जल चढ़ाना प्रारंभ कर देंगे। राजघाट, रामघाट व नरौरा घाट से कांवड़िये गंगा जल लेकर अपने गंतव्य को पहुंच रहे हैं। अचलेश्वर व खेरेश्वर धाम में अधिक भीड़ के चलते बैरीकेडिंग व सीसीटीवी की व्यवस्था की जा रही है। कांवड़ियों के आराम और जलपान के लिए मंगलवार को रामघाट रोड पर शिविर लगना प्रारंभ हुए। पांडालों में जलपान के साथ कांवड़ रखने और आराम के लिए गद्दे आदि की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

कांवड़ियों के आराम के लिए लगाए गए बांस बल्ली नगर निगम ने उखाड़े
मंगलवार को नगर निगम के अधिकारियों ने रामघाट रोड पर अतिक्रमण अभियान चलाया। निरंजनपुरी के पास श्रद्धालुओं ने सड़क की पटरी पर बांस, बल्ली गाढ़कर कांवड़ रखने के स्टैंड बनाए थे। इस दौरान नगर निगम के कर्मचारियों ने बांस बल्लियों को खोलकर अलग कर दिया। उनका कहना था कि मार्ग सकरा होने के चलते इससे लोगों को ही परेशानी होगी। सड़क से हटकर कहीं भी पांडाल व स्टैंड बनाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed