फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

घोटाले के बाद बिजली विभाग के दो हजार कर्मियों का पीएफ अटका

Tue, 05 Nov 2019 02:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 05 Nov 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
power - फोटो : amar ujala

डीएचएफएल में हुए बिजली विभाग के पीएफ घोटाले में अलीगढ़ के भी दो हजार से अधिक कर्मचारियों और अधिकारियों के पीएफ का पैसा फंस गया है।

विज्ञापन


स्थिति को देखते हुए विभाग के कर्मचारी नेताओं ने पावर कारपोरेशन के चेयरमैन को पत्र लिखकर कहा है कि वह उनके पीएफ की सुरक्षा करना सुनिश्चित करें। इस प्रकरण में अपनी जीवन भर की भविष्य निधि की सुरक्षा को लेकर कर्मचारियों में कई तरह की आशंकाएं हैं।
विज्ञापन


बिजली विभाग के कर्मचारियों की भविष्य निधि को विभाग के उच्च स्तर से दीवानचंद हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (डीएचएफएल) में निवेश कर दिया गया था। अब अर्थिक अपराध शाखा द्वारा डीएचएफएल के लेनदेन में भारी गड़बड़ी पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे विभागीय कर्मचारियों की भविष्य निधि के भविष्य पर भी सवाल उठने लगे हैं। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के अरविंद कुमार बताते हैं कि संगठन के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने चेयरमैन को पत्र लिख कर चिंताओं से अवगत करा दिया है। साथ ही मांग की है कि जो इस मामले में वास्तव में दोषी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। निचले स्तर के अधिकारियों पर आरोप लगाकर जेल भेजना उचित नहीं है।


साथ ही जिला पेंशनर्श संगठन के जिला उपाध्यक्ष फैज अहमद ने कहा है कि किसी भी कर्मचारी की भविष्य निधि पर किसी प्रकार की आंच नहीं आनी चाहिए। उन्होंने भी प्रदेश सरकार को इस संबंध में पत्र लिखा है।

कल से पेंशनर्स उतरेंगे सड़कों पर, देंगे धरना
विद्युत पेंशनर्स परिषद द्वारा पेंशनरों के लिए लागू एलएमवी 10 के समाप्त किए जाने के विरोध में पेंशनर्स सड़कों पर उतरने की तैयारी कर रहे हैं। एलएमवी 10 में एक निर्धारित बिजली यूनिटें तक बिजली पेंशनर्स को नि:शुल्क मिलती हैं। इस व्यवस्था के समाप्त किए जाने के विरोध में 6 नवंबर से पेंशनर्स लाल डिग्गी स्थित बिजली विभाग के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। यह जानकारी संगठन के सचिव विक्रम सिंह ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed