{"_id":"61d9dd73de74ee7afd6f19ce","slug":"aligarh-new-development-works-put-a-brake-on-the-implementation-of-the-code-of-conduct-city-office-news-ali282658054","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : आचार संहिता लागू होने से नए विकास कार्यों पर लगा ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : आचार संहिता लागू होने से नए विकास कार्यों पर लगा ब्रेक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव 2022 की आचार संहिता शनिवार को लागू हो गई। साथ ही करोड़ों रुपये के नए विकास कार्यों पर ब्रेक लग गया। अब यह सभी विकास काम चुनाव के बाद ही हो सकेंगे। इससे ट्रांसपोर्ट नगर एवं महायोजना 2031 का इंतजार कर रहे लोगों को झटका लगा है। स्मार्ट सिटी के तहत लोक निर्माण विभाग के करीब 60 करोड़ के काम प्रभावित हो सकते हैं।
वहीं, ग्राम पंचायतों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सालिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट समेत करोड़ों के अन्य काम भी रुक जाएंगे। उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 की घोषणा शनिवार दोपहर हो गई। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने भी देर सायं प्रेस कांफ्रेंस कर जिले में आचार संहिता लागू होने की घोषणा कर दी।
इसके साथ ही विकास कार्यों पर ब्रेक लग गया। हालांकि पहले से चल रहे विकास कार्य अथवा जिनकी टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, ऐसे कार्य जारी रहेंगे। प्रभारी सचिव अर्जुन सिंह तोमर ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर के भू उपयोग परिवर्तन मामले में अभी धारा 13/3 की कार्रवाई भी शासन स्तर पर लंबित होने से यह काम भी रुकेगा।
विज्ञापन
अंतिम समय में काम निपटाने में जुट रहे
माह के द्वितीय शनिवार के अवकाश के बावजूद टेंडरिंग समेत अन्य आवश्यक कार्यों को जारी रखने के लिए कवायद चली। स्मार्ट सिटी के पीआरओ उमेर इख्तियार ने बताया कि अब तक स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में 670 करोड़ के काम हो चुके हैं या चल रहे हैं।
शनिवार को महानगर के चार जंक्शन यानि चौराहों के 65 करोड़ के कामों के टेंडर फाइनल हो गए। बताते चलें कि प्रोजेक्ट के तहत चार चौराहों सारसौल, एटा चुंगी, क्वारसी एवं सासनीगेट चौराहे का सुंदरीकरण होना है। इधर ग्राम पंचायतों में भी देर सायं तक टेंडर फाइनल करने की प्रक्रिया चलती रही।
- जो विकास कार्य पहले से चल रहे हैं, वे लगातार चलते रहेंगे। लेकिन जो काम अब तक शुरू नहीं हुए हैं और उनकी टेंडर प्रक्रिया भी नहीं हो सकी है, वह चुनाव बाद ही कराए जा सकेंगे।
अंकित खंडेलवाल, मुख्य विकास अधिकारी