{"_id":"629274cd33544d21ff5929ca","slug":"aligarh-neither-the-killers-were-identified-nor-any-clue-found-from-sister-in-law-aligarh-news-ali292630428","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : न हत्यारों की हुई पहचान..न साली से मिला कोई सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : न हत्यारों की हुई पहचान..न साली से मिला कोई सुराग
विज्ञापन
सुरेंद्र नगर सिंघल सदन के सामने वाली गली में ज्वैलर्स की पत्नी व बेटे की हत्या और घर से जेवरात ले जाने की वारदात की गुत्थी तीसरे दिन भी अनसुलझी है। सराफ द्वारा नामजद किए गए साली और उसके होने वाले पति से पूछताछ में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है।
हालांकि अभी पहले दौर की पूछताछ हो चुकी है। पुलिस की एक टीम का फोकस अब पूरी तरह उन हत्यारों की पहचान पर लग गया है, जिनके चेहरे सीसीटीवी में उजागर हुए हैं। अभी तक की पड़ताल से मालूम हो रहा है कि ये लोग शहर के रहने वाले नहीं हैं। इसी के चलते पुलिस टीम दिल्ली की ओर रुख करने जा रही है।
ये वाकया बृहस्पतिवार दोपहर का है, जब मूल रूप से बिजौली निवासी ललित सराफ के सुरेंद्र नगर स्थित घर में घुसकर बदमाशों ने उनकी पत्नी शिखा व बेटे गोविंदा की हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में सिर्फ हत्या की पुष्टि हुई थी। ललित के अनुसार रात में परिवार द्वारा की गई खोजबीन में उजागर हुआ कि हत्या के साथ-साथ बदमाश घर से करीब आठ लाख के जेवरात ले गए हैं।
विज्ञापन
घर पर वह जेवरात रह गए हैं जो कि घटिया क्वालिटी के हैं और नकली हैं। इस मामले में ललित ने नौकरी व फंड आदि के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में साली अंजली और उसके होने वाले पति सोमेश पर हत्या की आशंका जताई है। अब पुलिस रात में दूसरे दौर की पूछताछ करने की तैयारी में है। कुछ अन्य रिश्तेदार भी चिह्नित किए हैं, जिनको पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।
अब पूरा फोकस हत्यारों की पहचान पर
पुलिस की एक टीम का फोकस हत्यारों की पहचान पर है। दूसरी टीम ने ललित के घर के आसपास के सीसीटीवी शनिवार को नए सिरे से तलाशे। इन टीम का प्रयास दोनों हत्यारों की पहचान करना है । पुलिस की कोशिश है कि कोई ऐसा क्लू मिले, जिससे इनकी पहचान हो सके।
क्योंकि महरावल से आगे इनका सुराग नहीं मिल रहा है। जिस तरह से पुलिस ने फोटो वायरल किए हैं, उससे यह तो साफ हुआ है कि अभी तक ये शहर के नहीं हैं। कुछ लोगों के फोन भी आए हैं, मगर सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है। अब पुलिस का फोकस शहर से बाहर दिल्ली की ओर है। अंदेशा है कि ये अपराधी कहीं बाहर से बुलाए तो नहीं गए थे। इसे लेकर पुलिस की एक टीम दिल्ली की ओर रुख कर रही है।
पुलिस ने फिर से अपील की है कि जो भी इनके विषय में जानकारी देगा उसे 50-50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा और उसका नाम गुप्त रहेगा । कोई भी व्यक्ति पुलिस के क्वार्सी इंस्पेक्टर, सीओ तृतीय, एसपी सिटी, एसएसपी या पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर पर इनके विषय में जानकारी दे सकता है। इसके अलावा दोपहर को पुलिस की घर पर घटना स्थल का नक्शा बनाने पहुंची।
दूसरे पहलुओं पर भी पुलिस का फोकस
पुलिस की एक टीम को कुछ अन्य पहलुओं पर फोकस करने के लिए लगाया गया है। जिसमें परिवार से जुड़े कुछ पहलू व अन्य रिश्तेदारों को शामिल किया है। उसी कड़ी में अब इन्हें भी पूछताछ के दायरे में लाया जा सकता है। पुलिस का प्रयास है कि घटना को हर पहलू पर परख लिया जाए। इसके बाद ही खुलासा किया जाएगा।
-इस घटना में अभी हिरासत में लिए गए आरोपियों से पहले दौर की पूछताछ हुई है। दूसरे दौर की होनी है। बाकी टीमों को हत्यारों की पहचान के लिए लगाया गया है। पूरा प्रयास है कि जल्द से जल्द घटना का खुलासा किया जाए।-कलानिधि नैथानी, एसएसपी