{"_id":"6175b9ee09e03b44d132c3ea","slug":"aligarh-neither-fogging-nor-anti-larva-spraying-mosquitoes-made-life-haram-city-office-news-ali276585079","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : न फॉगिंग एवं न एंटी लार्वा का छिड़काव, मच्छरों ने कर दिया जीना हराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : न फॉगिंग एवं न एंटी लार्वा का छिड़काव, मच्छरों ने कर दिया जीना हराम
विज्ञापन
नगर आयुक्त गौरांग राठी ने महानगर की सफाई एवं फॉगिंग व्यवस्था का निरीक्षण किया। रघुपुरीपुरी में लोगों ने फॉगिंग नहीं होने की शिकायत की। नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को व्यवस्था में सुधार करने नियमित फॉगिंग कराने का निर्देश दिया है।
महानगर एवं जनपद में डेंगू एवं बुखार का प्रकोप है। मच्छरों ने जीना हराम कर दिया है। फॉगिंग एवं सफाई के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। शनिवार रात में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने नगर क्षेत्र में भ्रमण कर फॉगिंग का जायजा लिया। स्थानीय नागरिकों ने फॉगिंग नहीं होने की शिकायत की। एक जगह जलभराव की समस्या सामने आई।
इस पर जिलाधिकारी गहरी नाराजगी जता चुकी है। रविवार को नगर आयुक्त गौरांग राठी अधिकारियों के साथ रामघाट रोड, किशनपुर तिराहा, वार्ष्णेय मंदिर रोड, दुबे का पड़ाव, गांधीनगर, अशोकनगर, रघुवीरपुरी आदि क्षेत्रों में फागिंग एवं सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
नागरिकों की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमल सिंह को नियमित फॉगिंग, एंटी लार्वा का छिड़काव एवं नालियों की सफाई कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि डेंगू एवं संचारी रोग की रोकथाम में किसी तरह की लापरवाही होने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त आदि मौजूद थे।