फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Nagar Nigam Board Executive Meeting

Aligarh Nagar Nigam: बोर्ड कार्यकारिणी की बैठक आज, बढ़ाए हुए बजट पर लगेगी मुहर

Sat, 29 Mar 2025 10:11 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 29 Mar 2025 10:11 AM IST
सार

अलीगढ़ नगर निगम बोर्ड के कार्यकारिणी की बैठक में बढ़ाए गए बजट पर मुहर लगेगी। सड़कों के लिए 370 करोड़, सफाई, आउटसोर्स कर्मियों एवं नवसृजित सफाई के कामों के लिए 170 करोड़, 13 विभागों के वेतन वितरण में 1530 लाख खर्च प्रस्तावित है। इन पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
Aligarh Nagar Nigam Board Executive Meeting
अलीगढ़ नगर निगम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के विकास के लिए नगर निगम ने आगामी वित्तीय वर्ष का बजट बढ़ाया है। इसको 1200 करोड़ से 1450 करोड़ रुपये कर दिया गया है। सर्वाधिक रकम सड़क निर्माण, जलकल, सफाई, स्वास्थ्य व वेतन के लिए प्रस्तावित है। 29 मार्च को वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट को सदस्यों के समक्ष पास करने के लिए रखा जाएगा। कार्यकारिणी की बैठक में इस पर मुहर लगाई जाएगी। 

विज्ञापन


अलीगढ़ नगर निगम ने पुनरीक्षित बजट में बढ़ोत्तरी की है। नये वित्तीय वर्ष में सड़कों के लिए 370 करोड़ रुपये का खर्च प्रस्तावित है। सफाई, आउटसोर्स कर्मियों एवं नवसृजित सफाई के कामों के लिए 170 करोड़ रुपये का प्रस्ताव है। 13 विभागों के वेतन वितरण में 1530 लाख रुपये खर्च होंगे। कई मदों में आय के भी स्रोत बढ़ाए जाएंगे। मसलन, पहले रोड कटिंग पर 8.40 लाख रुपये वसूली होती थी, जिसे बढ़ाकर 50 लाख किया गया है। 
विज्ञापन


जलकर, जल-मूल्य, ड्रेनेज, सीवर चार्ज, यूजर चार्ज समेत अन्य मदों में 2024 में आय 2285 लाख प्रस्तावित थी, जो 2025-26 में 7417 लाख रुपये की गई है। 2024-25 पुनरीक्षित बजट में 220 करोड़ रुपये का बजट था जो कि 2025-26 में बढ़ाकर 260 करोड़ रुपये कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed