फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Muslim University

ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति से एएमयू का गहरा संबंध : कुलपति

Tue, 22 Jun 2021 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Aligarh Muslim University
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) से ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति अयातुल्ला इब्राहिम रईसी का गहरा संबंध है। दरअसल, एएमयू के दारा शिकोह सेंटर फॉर इंटरफेथ अंडरस्टैंडिंग एंड डॉयलाग के तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में राष्ट्रपति की पत्नी डॉ. जमीला अलम-उल-हुदा विशिष्ट अतिथि व मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुई थीं। साथ में उनकी बेटी डॉ. सादात भी थीं।
विज्ञापन

ये बातें कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने एक कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि मध्य पूर्व के साथ भारत के संबंधों में संपर्क के रूप में कार्य करना एएमयू के लिए खुशी और सम्मान की बात है, जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एएमयू शताब्दी समारोह पर कहा था, एएमयू ने ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति की पत्नी व प्रख्यात विद्वान डॉ. अलम-उल-हुदा की मेजबानी का गौरव हासिल किया। सर सैयद एकेडमी व दारा शिकोह सेंटर फॉर इंटरफेथ अंडरस्टैंडिंग एंड डायलॉग, एएमयू के निदेशक प्रो. अली मोहम्मद नकवी ने कहा कि डॉ. जमीला (वैश्विक धर्मोें में परिवार का महत्व) विषय पर आयोजित संगोष्ठी में सम्मानित अतिथि व मुख्य वक्ता थीं। अपने भाषण में उन्होंने इस्लाम और भारतीय धर्मों में परिवार के महत्व के साथ-साथ ईरान, भारत के बीच प्राचीन संबंधों और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की विशिष्टता व ईरान में इसकी उच्च प्रतिष्ठा पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed