फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Muslim University

एएमयू : विदेशी छात्रों को जल्द मिलेगा ‘आशियाना’

Fri, 18 Dec 2020 01:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
Aligarh Muslim University
सभी केंद्र ----- अमर उजाला विशेष
विज्ञापन

एएमयू : विदेशी छात्रों को जल्द मिलेगा ‘आशियाना’
सब हेड...
अंतरराष्ट्रीय छात्रावास निर्माण के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने उच्च शिक्षा एजेंसी हीफा को प्रस्ताव भेजा
दीपक शर्मा
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में विदेशी छात्रों को जल्द ही अपना आशियाना मिल जाएगा। अंतरराष्ट्रीय छात्रावास के निर्माण के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने सरकार की उच्च शिक्षा एजेंसी हीफा (हायर एजूकेशन फाइनेंसिंग एजेंसी) को प्रस्ताव भेजा है। इसके स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू होने की बात कही जा रही है।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में मौजूदा शैक्षिक सत्र में 785 विदेशी छात्र पढ़ रहे हैं। इसमें यूरोप, अमेरिका, मध्य-पूर्व और दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों के छात्र शामिल हैं। इन विदेशी छात्रों के लिए विश्वविद्यालय में अलग से छात्रावास की व्यवस्था नहीं है। अधिकांश विदेशी छात्र अपने निजी संसाधनों से विश्वविद्यालय के आसपास किराये पर रहते हैं। विदेशी छात्रों के लिए अंतरराष्ट्रीय छात्रावास की मांग लंबे समय से विचाराधीन है। शताब्दी वर्ष में विश्वविद्यालय में नए-नए विस्तार कार्यक्रमों की शृंखला के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय छात्रावास निर्माण के लिए पहल कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन को उम्मीद है कि अगले वर्ष छात्रावास का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। शैक्षिक सत्र 2019- 20 में विश्वविद्यालय में 170 एनआरआई छात्रों सहित 785 विदेशी छात्र अध्ययन कर रहे हैं।
विज्ञापन

---
किस देश की कितने छात्र
- अफगानिस्तान- 42, अमेरिका- 2, बांग्लादेश- 60, कनाडा- 3, मिस्र- 7, इकोडेरियन- 2, ईरान- 4, इंडोनेशिया- 66, इराक- 29, जॉर्डन -49, लीबिया- 2, मॉरीशस- 8, नेपाल- 20, न्यूजीलैंड- 1, नाइजीरिया- 1, फलस्तीन-13, पाकिस्तान -1, सूडान- 3, सोमालिया-1, सीरिया- 1, थाईलैंड - 117, तुर्कमेनिस्तान- 21, यमन-151 आदि। एनआरआई छात्र- 170।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
- विश्वविद्यालय में विदेशी छात्र-छात्राओं के लिए अंतरराष्ट्रीय छात्रावास की मांग लंबे समय से विचाराधीन है। अलग-अलग कारणों से इसमें देरी होती रही, लेकिन अब शताब्दी वर्ष में विदेशी छात्रों के लिए अंतरराष्ट्रीय छात्रावास का तोहफा दिए जाने की पूरी तैयारी हो गई है। धन आवंटन के लिए संबंधित संस्था को प्रस्ताव भेज दिया है। जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है।

- प्रोफेसर तारिक मंसूर, कुलपति एएमयू
----
यमन के छात्र को भारत ही लगने लगा अब दूसरा घर
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में यमन के राज परिवार से ताल्लुक रखने वाले छात्र मुस्तफा जनसंचार में शोध कर रहे हैं। पहले वह यहां पर पढ़ने के लिए आए और अब उन्होंने अपना पूरा परिवार अलीगढ़ ही बुला लिया है। अब भारत उनको अपने दूसरे घर जैसा लगता है। जनसंचार विभाग में चेयरमैन प्रोफेसर शाफे किदवई के निर्देशन में वह अपना शोध कार्य कर रहे हैं। मुस्तफा कहते हैं कि यहां पर अंतरराष्ट्रीय छात्रावास की जरूरत लंबे समय से अनुभव की जा रही है, क्योंकि बड़ी संख्या में विदेशी छात्र यहां पर पढ़ते हैं। यह अच्छी बात है कि अंतरराष्ट्रीय छात्रावास के निर्माण के लिए शुरुआत कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed