फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh muslim university

एएमयू बवाल में पूर्व कैबिनेट सदस्य फरहान जुबैरी गिरफ्तार

Fri, 29 May 2020 02:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 29 May 2020 02:44 AM IST
विज्ञापन
Aligarh muslim university
फरहान जुबैरी - फोटो : अमर उजाला

एएमयू में 15 दिसंबर की रात हुए सीएए-एनआरसी विरोधी बवाल के मुकदमों में वांछित एएमयू छात्र व पूर्व कैबिनेट सदस्य फरहान जुबैरी को बृहस्पतिवार दोपहर कठपुला के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी उस समय हुई, जब वह अपने साथी एएमयू छात्र संग कहीं जा रहा था। दोनों को पुलिस थाने ले आई, मगर साथी को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


फरहान जुबैरी एएमयू बवाल के साथ-साथ सात मुकदमों में वांछित था, जिनमें एसपी सिटी की गाड़ी पर पथराव का मुकदमा शामिल है। इस पर कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें युवा भाजपा नेता निशित व भाजपा विधायक दलवीर सिंह पौत्र अजय सिंह पर हमले का मुकदमा भी शामिल है। इस गिरफ्तारी की खबर पर एएमयू छात्र बिरादरी में हड़कंप का माहौल है।
विज्ञापन


एसपी सिटी अभिषेक के अनुसार थाना सिविल लाइन के कई मुकदमो में वांछित अभियुक्त फरहान जुबैरी पुत्र अशमत अली खान जुबैरी निवासी मोहल्ला चौक थाना व कस्बा इस्लामनगर जनपद बदायूं हाल निवासी ए-5 अलकरीम प्लाजा जकरिया मार्केट मेडिकल रोड सिविल लाइन को कठपुला पुल पर से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि यह 15 दिसंबर को सीएए-एनआरसी के विरोध में एएमयू छात्रों के साथ पुलिस पर पथराव, हमले व सार्वजनिक सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने और सरकारी कार्य मे बाधा उत्पन्न करने के मुकदमे में वांछित था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा उसी क्रम में हुए अन्य घटनाक्रमों में शामिल रहा और विरोध प्रदर्शनो में, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने संबंधी भाषण देने व माननीयों के पुतला फूंकने की घटनाओं में शामिल रहा। वह एसपी सिटी की गाड़ी पर पथराव आदि सहित कुल सात मुकदमे वांछित था, जबकि विधायक पौत्र अजय व निशित पर हमले के मुकदमे सहित कुल 11 मुकदमों में आरोपी है। उन्होंने बताया कि यह एएमयू छात्र संघ में पूर्व कैबिनेट सदस्य रह चुका है और एएमयू कला संकाय से डीएसडब्ल्यू छात्र है। इस पर सिविल लाइन थाने में कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं। देर शाम इसे रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेशी के बाद जेल दाखिल कर दिया गया। गिरफ्तारी टीम में इंस्पेक्टर सिविल लाइन प्रमेंद्र कुमार व एसओजी प्रभारी संजीव कुमार व उनकी टीम शामिल रही।


इन सात मुकदमों में हुई गिरफ्तारी--
-क्राइम नंबर 57/20 धारा 188/341 सिविल लाइन।
-क्राइम नंबर 67/20 धारा 153ए, यू0पी0 स्पेशल पावर एक्ट सिविल लाइन।
-क्राइम नंबर 98/20 धारा 188,341,153ए सिविल लाइन।
-क्राइम नंबर 697/19 धारा 147,188,353 सिविल लाइन।
-क्राइम नंबर 588/19 धारा 147,342,427,336,352,353,332,504 व 7 सीएलए सिविल लाइन।
-क्राइम नंबर 703/19 147,148,149,153,188,189,332,336,307,506, व 7 सीएलए, 3 सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम सिविल लाइन।
-क्राइम नंबर 704/19 धारा 353/332 भादवि व 7 सीएलए सिविल लाइन।

फरहान जुबैरी वर्तमान में एएमयू छात्र है या नहीं, यह कहना मुश्किल है, क्योंकि इस समय एएमयू बंद है। एएमयू खुलने पर ही इस विषय में जानकारी कर कुछ कहा जा सकेगा।
- शाफ-ए-किदवई, एमआईसी पीआरओ कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed