{"_id":"624d54eafa9ef75e3a4d306e","slug":"aligarh-muslim-university-assistant-professor-gives-lecture-on-sexual-assault-give-examples-of-hindu-god-goddess-after-dispute-ask-apology","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ विश्वविद्यालय: असिस्टेंट प्रोफेसर ने रेप पर दिया लेक्चर, देवी-देवताओं पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, कारण बताओ नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ विश्वविद्यालय: असिस्टेंट प्रोफेसर ने रेप पर दिया लेक्चर, देवी-देवताओं पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, कारण बताओ नोटिस जारी
Wed, 06 Apr 2022 03:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 06 Apr 2022 03:10 PM IST
सार
विवाद बढ़ता देख असिस्टेंट प्रोफेसर जितेंद्र कुमार ने बिना किसी शर्त के माफी मांग ली है। यह जानकारी विश्वविद्यालय के पब्लिक रिलेशन विभाग द्वारा दी गई है।
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने असिस्टेंट प्रोफेसर को जारी किया कारण बताओ नोटिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय प्रशासन और फैकल्टी ऑफ मेडिसिन ने दुष्कर्म के पौराणिक संदर्भ पर एक स्लाइड की सामग्री की कड़ी निंदा की और छात्रों, कर्मचारियों और नागरिकों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उनसे 24 घंटे में जवाब देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय ने पूरे मामले की जांच और इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए सुझाव देने के लिए डीन, मेडिसिन संकाय, प्रोफेसर राकेश भार्गव की सिफारिश पर दो सदस्यीय जांच समिति भी गठित की है। इस बीच, डॉ जितेंद्र कुमार ने बिना शर्त माफीनामा विद्यालय को सौंप दिया है। मामला फॉरेंसिक मेडिसिन डिपार्टमेंट के एक असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र का है जिन्होंने रेप को लेकर क्लास में लेक्चर दिया है। इसमें असिस्टेंट प्रोफेसर ने हिंदुओं के देवी-देवताओं को उदाहरण के तौर पर पेश किया है।
विज्ञापन
असिस्टेंट प्रोफेसर के इस लेक्चर को लेकर एक शख्स अजय सेहरावत ने यूपी पुलिस को ट्वीट किया है और उनके लेक्चर में जो देवी-देवताओं पर अभद्र व अश्लील टिप्पणी की गई उसे भी पोस्ट किया है। इधर भाजपा नेता निशित शर्मा ने तहरीर दी है। निशित शर्मा ने कहा कि कॉलेज में कल बलात्कार को लेकर एक विषय पढ़ाया जा रहा था। यह लेक्चर जितेंद्र कुमार नामक एक सहायक प्रोफेसर के द्वारा दिया जा रहा था। वो पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन दे रहे थे। उसमें बलात्कार के ऐतिहासिक स्वरूप को बताते हुए जो उदाहरण दिए गए वो हिंदू भावनाओं और आस्थाओं को आहत करने वाले थे। देवी-देवताओं पर अशोभनीय टिप्पणी की गई है। मेरी मांग है कि चेयरमैन के खिलाफ भी कार्रवाई हो। क्योंकि पाठ्यक्रम भी चेयरमैन ही निर्धारित करते हैं।
विज्ञापन