फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh muslim university

मौलाना कल्बे सादिक का अलीगढ़ से था खास रिश्ता

Wed, 25 Nov 2020 02:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
Aligarh muslim university
सैयद नादिर - फोटो : CITY OFFICE
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष व शिया समुदाय के धार्मिक गुरु मौलाना कल्बे सादिक के इंतकाल की खबर सुनकर लोग शोक में डूब गए। मौलाना का अलीगढ़ से खास रिश्ता था। वह सर सैयद नगर में स्थित मदीनतुल उलूम कॉलेज के डायरेक्टर व एएमयू के कोर्ट के सदस्य भी थे।
विज्ञापन

मौलाना कल्बे सादिक का अलीगढ़ आना-जाना लगा रहा था। कभी एएमयू में होने वाले कार्यक्रमों में उन्हें आमंत्रित किया जाता था, तो कभी अपने मदीनतुल उलूम कॉलेज का जायजा लेने आ जाते थे। यह कॉलेज मौलाना कल्बे सादिक ने बनवाया था। कॉलेज आईसीएसई से मान्यता प्राप्त है। वह तालीम को लेकर काफी संजीदा थे। मौलाना का इंतकाल मंगलवार देर रात हो गया था।
विज्ञापन

हमारे नबी ने फरमाया कि आलिम की मौत आलम की मौत है। कौम का एक बेहतरीन शरमाया मौलाना कल्बे सादिक के शक्ल में दुनिया से चला गया। मौलाना कल्बे सादिक का दुनिया से यूं चले जाना कौम के लिए एक झटका है। खुदा उन्हें जन्नत में मुकाम दे। -मौलाना सैयद नवेद अब्बास काजमी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मौलाना कल्बे सादिक के इंतकाल की खबर सुनकर दुनिया भर में गम का माहौल है। उन्होंने शिया-सुन्नी, मुस्लिम-गैर मुस्लिम के फर्क को खत्म करके इंसानियत को जहालत से निकालने के लिए जो इल्म की दुनिया में कुर्बानियां दीं। उसको हमेशा याद रखा जाएगा। -सैयद नादिर अब्बास नकवी, सचिवए तंजीम-उल-अजा बैतुल सलात, एएमयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed