{"_id":"5fa061c78ebc3e9bdf4625db","slug":"aligarh-muslim-university-aligarh-news-ali2478614180","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित बयान के आरोपी छात्र नेता की तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित बयान के आरोपी छात्र नेता की तलाश शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र नेता पूर्व कैबिनेट सदस्य फरहान जुबैरी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगा दी गई हैं। इसके लिए एक टीम बदायूं में और एक टीम दिल्ली में फरहान की लोकेशन पर काम कर रही है। बता दें कि फरहान दो दिन पहले विवादित बयान देने के मामले में मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद से ही एएमयू कैंपस से गायब हैं।
एएमयू में बृहस्पतिवार फ्रांस में पैगंबर साहब की शान में गुस्ताखी के विरोध में मार्च निकाला गया था। इस मार्च के दो दिन बाद एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें छात्र नेता फरहान जुबैरी ने मार्च के दौरान विवादित बयान दिया है, जिसमें वह कह रहे हैं कि जो कोई उनका अपमान करेगा, उसका हम सर कलम कर देंगे। वीडियो वायरल होने पर प्रकरण पुलिस तक पहुंचा था, जिस पर पुलिस ने फरहान के खिलाफ भावनाएं भड़काने व धमकी देने की धाराओं में सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज किया था। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस रविंद्र दुबे के अनुसार फरहान मुकदमा दर्ज होने के बाद से गायब है। गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगी हुई हैं।
बदायूं में फरहान का मूल निवास है और दिल्ली में कुछ ठिकाने हैं। दोनों जगहों पर जानकारी जुटाई जा रही है। बता दें कि फरहान जुबैरी एएमयू में नागरिकता कानून के दौरान हुए बवाल के मुकदमे में जेल गया था और पिछले दिनों ही जेल से छूटकर आया था।