फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh muslim university

फु टबॉल को लेकर एएमयू में छात्र गुटों में टकराव, फायरिंग

Wed, 19 Feb 2020 01:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Aligarh  muslim university
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के मोहसिन मुल्क हॉल के अंदर गाजीपुर के दो छात्र गुटों में फु टबॉल को लेकर आपस में टकराव हो गया। इसके बाद एक गुट ने फ ायरिंग कर दी, इस हमले में छात्र बाल-बाल बच गया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर प्रॉक्टोरियल टीम पहुंच गई। इस प्रकरण में किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है। वरिष्ठ छात्र नेताओं ने इस घटना को कैंपस की बिगड़ती स्थिति को लेकर संकेत किया है।
विज्ञापन

एएमयू के अंदर अलग-अलग क्षेत्रों के छात्रों के बीच विवाद की स्थिति पैदा होना सामान्य बात रही है। कभी-कभी यह टकराव हिंसक भी हो जाता है। मंगलवार की देर रात ऐसा ही हुआ। एमएम हॉल के फु टबॉल क्लब को लेकर गाजीपुर क्षेत्र के ही दो छात्र गुटों में आपस में टकराव हो गया। विवाद के बाद मामला ने इतना तूल पकड़ गया कि एक छात्र गुट ने एक छात्र को निशाना बनाकर फायर कर दिया। गनीमत यही रही कि गोली किसी को नहीं लगी। दूसरी ओर फ ायरिंग की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय में हड़कंप मच गया। आनन-फ ानन में प्रॉक्टोरियल टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। हालांकि, किसी भी छात्र गुट की ओर से घटना के संबंध में शिकायत नहीं की गई है लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन अपनी ओर से पूरी सतर्कता बरत रहा है। दूसरी और वरिष्ठ छात्र नेता मोहम्मद शिकोह कहते हैं कि इस तरह की घटनाएं इशारा करती हैं विश्वविद्यालय प्रशासन कैंपस के हालात को संभालने में विफ ल है। हालात सुधरने के बजाय और खराब होते जा रहे हैं । विश्वविद्यालय प्रशासन को चाहिए कि केवल छात्रों का विश्वास जीतने के लिए कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed