{"_id":"5fd1ebf78ebc3e3b623ad22f","slug":"aligarh-murasan-man-accused-of-allegedly-harassing-a-woman-in-the-name-of-marriage-and-leaving-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, बेटी होने के बाद छोड़ गया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, बेटी होने के बाद छोड़ गया आरोपी
Thu, 10 Dec 2020 03:05 PM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 10 Dec 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ जिले के मुरसान क्षेत्र के एक गांव की महिला ने मथुरा जिले के थाना फरह क्षेत्र के रहने वाले एक युवक पर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि अब वह एक बच्ची की मां बन गई है। ऐसे में यह युवक उसे मारपीट कर छोड़ गया है।
विज्ञापन
महिला ने एसपी से इसकी शिकायत की है और कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत में महिला ने कहा है कि वह अनुसूचित जाति की है। करीब 10 साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद पति से अनबन होने के चलते कुछ लोगों द्वारा उसे पति से अलग कर दिया गया।
विज्ञापन
काफी समय से महिला अपने मायके में पिता के यहां रह रही है। पति से अलग होने के बाद वह मथुरा क्षेत्र के थाना फरह के रहने वाले एक युवक के संपर्क में आ गई। महिला का आरोप है कि युवक उसके घर पर आया-जाया करता था।
विज्ञापन
पति से रिश्ता टूट जाने के बाद मथुरा के गांव गडाया लतीपुर बांगर थाना फरह का युवक अपने साथ शादी करने की बात कहकर घर से ले गया। महिला का आरोप है कि युवक पिछले कई वर्षों से शादी का झांसा देते हुए दुष्कर्म करता रहा।
दुष्कर्म के बाद महिला गर्भवती हुई और उसके एक बेटी पैदा हुई। बेटी पैदा होने के बाद युवक आए दिन उसे मारता-पीटता था। दो दिसंबर को युवक महिला को इगलास रोड स्थित गांव कमालपुर के निकट बंबे पर मारपीट कर छोड़ गया है।