{"_id":"655ba5da2d62139bbc04e976","slug":"aligarh-municipal-corporation-records-will-be-digital-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Nagar Nigam: एक क्लिक पर पता लगेगा, कहां है नगर निगम की संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Nagar Nigam: एक क्लिक पर पता लगेगा, कहां है नगर निगम की संपत्ति
Tue, 21 Nov 2023 12:01 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 21 Nov 2023 12:01 AM IST
सार
नगर निगम में 20 नए वार्ड जुड़े हैं, जिससे उसकी संपत्तियां भी बढ़ गईं। इनके ब्योरे को सुरक्षित रखने के लिए ऑनलाइन रखा जाएगा। अभी तक संपत्तियों का रिकॉर्ड फाइलों में रखा जाता था।
विज्ञापन
अलीगढ़ नगर निगम
- फोटो : साेशल मीडिया
विस्तार
नगर निगम की संपत्तियों का अब डिजिटलीकरण होगा। अब जरूरत नहीं पड़ेगी कि संपत्तियों की फाइल को निकलवाने के लिए ज्यादा समय लग जाए। नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा है कि नगर निगम की संपत्तियों के रिकॉर्ड को डिजिटल किया जाएगा।
विज्ञापन
नगर निगम में 20 नए वार्ड जुड़े हैं, जिससे उसकी संपत्तियां भी बढ़ गईं। इनके ब्योरे को सुरक्षित रखने के लिए ऑनलाइन रखा जाएगा। अभी तक संपत्तियों का रिकॉर्ड फाइलों में रखा जाता था। जब इन फाइलों की जरूरत महसूस होती थी, तब उनकों ढूंढने में बहुत समय लग जाता था। अब संपत्तियों के रिकॉर्ड को डिजिटल किया जाएगा। बस एक क्लिक पर किसी भी संपत्ति का ब्योरा कभी भी देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
डिजिटलीकरण का काम स्मार्ट सिटी की टीम ने शुरू कर दिया है। नगर निगम की संपत्तियों का डिजिटलीकरण किया जाएगा। जमीन का रिकार्ड ऑनलाइन होगा। संपत्तियों के रिकोर्ड को अपलोड कराया जाएगा। दो माह में इसे लागू किया जाएगा। नगर निगम की संपत्ति को डिजिटल करने से गड़बड़ी होने की संभावना भी कम होगी।
विज्ञापन