फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Municipal Commissioner angry on drain filled

बरसात से पहले नाले फुल: नाला भरा देख भड़के नगर आयुक्त, सफाई का ब्योरा तलब

Sun, 11 May 2025 01:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 11 May 2025 01:39 PM IST
सार

क्वार्सी नाले को ओवरफ्लो देखकर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा भड़क गए। उन्होंने चीफ इंजीनियर को नाला सफाई की कार्य योजना, ई-निविदा की फाइल और अब तक की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Aligarh Municipal Commissioner angry on drain filled
गंदगी से पटा नाला - फोटो : नगर निगम

विस्तार

अलीगढ़ शहर के जलभराव वाले इलाकों में जल निकासी दुरुस्त रखने के लिए नगर निगम नालों की सफाई करा रहा है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने 10 मई को नाला सफाई का निरीक्षण किया। क्वार्सी नाला ओवरफ्लो देखकर वह भड़क गए। उन्होंने चीफ इंजीनियर को नाला सफाई की कार्य योजना, ई-निविदा की फाइल और अब तक की प्रगति रिपोर्ट 11 मई दोपहर दो बजे तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


ओजोन सिटी कट के निकट रामघाट रोड नाले पर निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने सहायक अभियंता निर्माण सिब्ते हैदर से सफाई के बाद सिल्ट को नाले के किनारे डालने की वजह पूछी। कहा कि जब नाला साफ हो रहा है तो सिल्ट किनारे क्यों डाल दी है। यही सिल्ट बारिश में दोबारा इस नाले में चली जाएगी। इसलिए सिल्ट को वहां से हटाएं। रामघाट रोड पर गोविला गैस रोड और गूलर रोड पंपिंग स्टेशन का भी निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने प्रभारी महाप्रबंधक जल को तत्काल सभी सीवर पंपिंग स्टेशन की क्षमता बढ़ाने को कहा। इनका बीते तीन साल का रिकॉर्ड मांगा। 
विज्ञापन

नगर आयुक्त भड़के
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने कहा कि बरसात से पहले जलनिकासी को प्रभावी बनाना पहली प्राथमिकता है। 30 दिनों में सभी नालों की सफाई करने का लक्ष्य है। इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग के सभी सहायक अभियंता, अवर अभियंता और एसएफआई की जिम्मेदारी तय की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed