{"_id":"62572d3c75aee4139c6364d7","slug":"aligarh-morning-or-evening-the-city-is-jammed-all-the-time-aligarh-news-ali289234995","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : सुबह हो या शाम... शहर में हर समय रहता है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : सुबह हो या शाम... शहर में हर समय रहता है जाम
विज्ञापन
आगरा रोड खिरनीगेट पुलिस चौकी के सामने घंटों लगा रहा जाम। ब्यूरो
- फोटो : CITY OFFICE
यूं तो अलीगढ़ शहर स्मार्ट सिटी में चयनित हो चुका है लेकिन यातायात व्यवस्था में सुधार न होने से शहर वासी रोज जाम से परेशान होते हैं। शहर के प्रमुख चौराहों व मार्गों पर घंटों जाम लगा रहता है। बुधवार को सुबह खिरनी गेट पर दो घंटे और शाम को रेलवे रोड पर लगे एक घंटे के जाम में लोग फंसे रहे।
शहर में जाम का सबसे बड़ा कारण पार्किंग व्यवस्था न होना है। इस वजह से लोग अपने वाहनों को फुटपाथ और आधी सड़कों पर खड़ा करते हैं। इसके अलावा फुटपाथ पर ठेल-ढकेल लगने के साथ अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। शिक्षण संस्थान हो या कोई अस्पताल, हर जगह लोग सड़कों पर वाहन खड़ा करते हैं तो राह निकलना मुश्किल हो जाता है।
इस दौरान जल्दबाजी या कोई बड़ा वाहन फंसने पर घंटों तक जाम लग जाता है, जिसमें फंसकर शहरवासी काफी परेशान रहते हैं। बुधवार सुबह 11 बजे के लगभग ठीक ऐसे ही हालात खिरनीगेट पर देखने को मिले। यहां एकदम से जाम तो लग गया, लेकिन इसके खुलने के लिए राहगीरों को दो घंटे तक फंसा रहना पड़ा।
विज्ञापन
ऐसे में दो घंटे तक लोग गर्मी से बेहाल रहे। जबकि शाम को शोभायात्रा के चलते रेलवे रोड पर शाम साढ़े पांच बजे जाम लग गया। साढ़े छह बजे तक लोग जाम में फंसे रहे। शोभायात्रा निकली तो आधा से एक घंटा जाम खुलने में लगा।
बाजारों में भी रहता है अतिक्रमण
शहर के सबसे व्यस्ततम बाजारों में शुमार महावीरगंज, कनवरीगंज, रेलवे रोड, मामू भांजा, सराय हकीम, मीरीमल की प्याऊ, अब्दुल करीम चौराहा, ऊपरकोट, देहलीगेट, खैर रोड, तांगा स्टैंड आदि शुमार हैं। यहां लोग अपने प्रतिष्ठान या दुकानों के बाहर पट्टे लगाकर सामान सजा लेते हैं।
ऐसे में दोनों तरफ से तकरीबन 15 फुट तक की जगह इन्हीं से घिर जाती है। इसके बाद लोग अपने वाहनों को सटाकर खड़ा करते हैं। इस वजह से सड़क पर चलने के लिए जगह कम बच जाती है। इस वजह से कई बार इन बाजारों में जाम लगता है।