फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Money not being taken from government for construction of Shri Ram temple: MLA

अलीगढ़ : श्रीराम मंदिर निर्माण में सरकार से नहीं लिया जा रहा पैसा : विधायक

Mon, 15 Feb 2021 12:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Money not being taken from government for construction of Shri Ram temple: MLA
शहर विधान सभा क्षेत्र के विधायक संजीव राजा ने कहा कि राम मंदिर निर्माण में सरकार से एक भी पैसा नहीं लिया जा रहा है। विधायक संजीव राजा रविवार को आईटीआई रोड औद्योगिक आस्थान स्थित दिनेश शास्त्री के आवास पर निधि समर्पण अभियान में प्रमुख योगदान देने वाले व्यक्तियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोग हमसे पूछते हैं कि आप सरकार में हैं। फिर भी समर्पण राशि क्यों एकत्रित कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंदिर तो सरकार ही बनवा सकती है। संजीव राजा ने कहा कि वह लोगों को बताते हैं कि सरकार से पैसा नहीं लिया जा रहा है। राम मंदिर के बदले राष्ट्र मंदिर बने, इसलिए भारत के जन-जन से धन एकत्रित किया जा रहा है। नगर संघचालक अजय सराफ ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से हम एक-एक घर तक पहुंचे। निधि समर्पण अभियान में योगदान देने वाले भक्तों को डायरी देकर एवं श्रीराम नाम का पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। विधायक अनिल पाराशर, विहिप के शेखर शर्मा, गोपाल, हिमांशु शर्मा, नितुल भार्गव, ओम प्रकाश, देवेंद्र गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed