{"_id":"5fb175fb8ebc3e9bb925a835","slug":"aligarh-mobile-shops-targeted-by-thieves-four-shutters-broken-one-stolen-city-office-news-ali2487945137","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: चोरों के निशाने पर रहीं मोबाइल की दुकानें, चार के शटर तोड़े, एक से चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: चोरों के निशाने पर रहीं मोबाइल की दुकानें, चार के शटर तोड़े, एक से चोरी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
दिवाली पर कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच बदमाशों ने भी खूब धमाचौकड़ी मचाई है। बीती रात चोरों ने शहर के अलग-अलग क्षेत्र में चार मोबाइल शॉप निशाना बनाईं, जिनमें से एक से दस लाख रुपये कीमत के मोबाइल ले गए। वहीं तीन दुकानों के शटर काटने के बाद भी चोरी नहीं कर सके। पुलिस चारों घटनाओं में एक ही गैंग का हाथ मान रही है। कुछ जगह बदमाश सीसीटीवी में कैद हुए हैं, जिसके आधार पर बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
पहली घटना रेलवे रोड इलाके में हुई। यहां गांधीपार्क क्षेत्र के ब्रह्मणपुरी निवासी मनीष वार्ष्णेय की मोबाइल की दुकान है। शनिवार रात दिवाली पूजन के बाद मनीष करीब साढ़े आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए। रविवार सुबह करीब छह बजे पड़ोसी ने उन्हें फोन पर दुकान का शटर टूटा होने की सूचना दी। इस सूचना पर जब वे मौके पर पहुंचे तो आधा शटर खुला हुआ था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। मनीष के अनुसार चोर उनकी दुकान से विभिन्न कंपनियों के 60-70 स्मार्ट फोन चोरी कर ले गए हैं। जिनकी कीमत करीब दस से लाख रुपये है।
इसके बाद चोरों ने बन्नादेवी क्षेत्र में रेलवे रोड से ही सटे बारहद्वारी पर ज्ञान सरोवर निवासी विशाल की मास्टर इंडिया टेलीकॉम शॉप के शटर तोड़े हैं। मगर वहां रखवाली के कुत्ता होने के कारण चोर माल ले जाने में सफल नहीं रहे। इसके बाद चोरों ने उससे आगे खैर रोड पर देहली गेट इलाके में लाल मस्जिद के पास प्रवीण टेलीकॉम का शटर काटकर उठा लिया है। मगर यहां शटर के अंदर लोहे का जाल होने के कारण उसमें चोरी करने में सफल नहीं रहे।
विज्ञापन
यहां चोरी के प्रयास से पहले चोरों ने कैमरे भी तोड़ दिए हैं। इसके अलावा बन्नादेवी क्षेत्र में जीटी रोड पर स्थित एक मोबाइल की दुकान के शटर से भी छेड़छाड़ की है। मगर माना जा रहा है कि जीटी रोड पर लोगों की आवाजाही के चलते सफल नहीं हुए। एसपी सिटी अभिषेक के अनुसार सभी घटनाओं में एक ही गैंग का हाथ होने का अनुमान है। सीसीटीवी में एक जगह बदमाश कैद हुए हैं। ये लोग कार से शहर में घूमे हैं और रेलवे रोड पर उसी कार से माल लादकर ले गए हैं। जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
बाइक सवार दंपती से हाईवे पर लूट
अलीगढ़। दिवाली के दिन शनिवार दोपहर बदमाशों ने लोधा क्षेत्र में हाईवे स्थित ताजपुर रसूलपुर के पास बाइक सवार दंपती से बैग लूट लिया। मूलरूप से हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव मोहारी निवासी जगदीश अपनी पत्नी संजना संग गाजियाबाद में रहते हैं। वहीं नौकरी करते हैं। त्योहार पर बाइक से वे गांव जा रहे थे। तभी अपाचे सवार बदमाशों ने उनके बराबर आकर पत्नी के हाथ में लगा बैग छीन लिया। इस दौरान छीना झपटी में असंतुलित होकर बाइक सवार दंपती गिर गए, जिससे महिला के चोट भी आई। इस बैग में नकदी व एटीएम कार्ड आदि सामान रखा था। खबर पर पुलिस भी पहुंच गई। घायल महिला का पास के नर्सिंग होम में इलाज कराने के बाद ही उन्हें हाथरस भेजा गया।
बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर से 54 हजार लूटे
अलीगढ़। दिवाली से ऐन पहले शुक्रवार रात बदमाशों ने क्वार्सी क्षेत्र भी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। रामघाट रोड से ओजोन सिटी को जाने वाले गंदे नाले वाले रास्ते पर बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर से तमंचे के बल पर 54 हजार रुपये की लूट हुई है। पुलिस के अनुसार विनय नगर निवासी जितेंद्र कुमार की कयामपुर मोड़ पर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। शुक्रवार रात वह दुकान बंद कर घर जा रहे थे, जैसे ही गंदे नाले पर पहुंचे तो पीछे से सफेद स्कूटी सवार दो बदमाश आ गए और ओवरटेक कर उनकी बाइक रुकवाने के बाद तमंचा कनपटी पर लगा दिया। एक बदमाश ने उनकी जेब से दिन भर की बिक्री के 54 हजार रुपये निकाल लिए और भाग गए। इस दौरान विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास सीसीटीवी खंगाले मगर कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इंस्पेक्टर क्वार्सी छोटेलाल के अनुसार पीड़ित द्वारा बताए गए हुलिया के अनुसार बदमाशों की स्कूटी पर नंबर नहीं था। दोनों की उम्र 24 से 30 वर्षीय के करीब रही है। हुलिया के आधार पर तलाश की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।