फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: MLA Ramvir Upadhyay will cooperate in the construction of Parashuram Temple

अलीगढ़ : परशुराम मंदिर निर्माण में सहयोग करेंगे विधायक रामवीर उपाध्याय

Mon, 15 Feb 2021 12:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: MLA Ramvir Upadhyay will cooperate in the construction of Parashuram Temple
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

मथुरा रोड स्थित आसना गांव में पांच बीघा भूमि में प्रस्तावित परशुराम मंदिर के निर्माण में पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय ने सहयोग करने का आश्वासन दिया है। भगवान परशुराम सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सादाबाद में उनसे मुलाकात की तो वह काफी उत्सुक दिखे। मंदिर निर्माण की हर जानकारी ली। रामवीर उपाध्याय ने खुद सहयोग करने और अन्य लोगों से करवाने का आश्वासन दिया है।
ट्रस्ट के अध्यक्ष पीसी शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम मंदिर को लेकर सादाबाद विधायक से मुलाकात की। उन्हें बताया गया कि पांच बीघा जमीन चिह्नित हो गई है और एक भव्य व ऐतिहासिक मंदिर बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम के मंदिर के लिए दिन-रात तैयार हुआ। सामर्थ्य के अनुसार खुद तो सहयोग करेंगे ही। साथ ही अन्य लोगों से भी अच्छा सहयोग करवाएंगे। ट्रस्ट अध्यक्ष ने भी उन्हें आश्वस्त किया कि अलीगढ़ का यह परशुराम मंदिर ऐसा बनाएंगे कि प्रदेश ही नहीं, अन्य प्रदेशों से भी लोग यहां आएंगे। परशुराम भगवान के इतिहास को संजोती हुई यादें इस मंदिर में देखने को मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed