फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Met old workers, also went to MLC's house

Aligarh: पुराने कार्यकर्ताओं से मिले दिनेश शर्मा, एमएलसी के घर भी गए

Mon, 26 Sep 2022 12:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 26 Sep 2022 12:36 AM IST
सार

भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलते हुए दिनेश शर्मा ने भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष रहते अलीगढ़ के रिश्तों को याद किया। इस दौरान वे एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह के घर भी गए। साथ ही कार्यकर्ताओं से जुड़ी समस्याएं भी सुनीं।

विज्ञापन
Aligarh: Met old workers, also went to MLC's house
पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. दिनेश शर्मा ने रविवार को अपने अलीगढ़ से पुराने रिश्ते याद करते हुए कहा कि अलीगढ़ आने पर उनका खून बढ़ जाता है। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं से मिलते हुए उन्होंने भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष रहते अलीगढ़ के रिश्तों को याद किया। इस दौरान वे एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह के घर भी गए। साथ ही कार्यकर्ताओं से जुड़ी समस्याएं भी सुनीं।

विज्ञापन


पूर्व डिप्टी सीएम को वैसे हवाई मार्ग से आना था, मगर मौसम के चलते वे सड़क मार्ग से दो घंटे विलंब से पहुंचे। कार्यक्रम के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कहा कि भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष रहते उनसे सीधे जुड़े चार लोग इस समय विधायक हैं। इनमें संजीव राजा की पत्नी मुक्ता राजा, अनिल पाराशर, रवेंद्रपाल सिंह, राजकुमार सहयोगी के अलावा एमएलसी के रूप में मानवेंद्र प्रताप सिंह व ऋषिपाल सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन


उन्होंने पूर्व मंत्री ठा.जयवीर सिंह का भी जिक्र किया। इसके अलावा पूनम बजाज, शकुंतला भारती, खुद के साथ विधायक रहीं रामसखी कठेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्रपाल सिंह लालू आदि का हालचाल जाना। इसके बाद वे मानवेंद्र सिंह के आवास पर गए। जहां उनका परिजनों ने स्वागत किया। इस दौरान डॉ.पुष्पेंद्र पचौरी, डा.निशित शर्मा, राजू पंडित, चुनमुन शर्मा, लोकेश सोलंकी, भाजपा महिला मोर्चा की पूरी टीम आदि ने अलग अलग स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed