फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: meritorious children of laborers got the gift of bicycle

अलीगढ़ : श्रमिकों के मेधावी बच्चों को साईकिल का उपहार मिला

Sat, 02 Jan 2021 12:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: meritorious children of laborers got the gift of bicycle
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

संत रविदास सर्व शिक्षा सहायता योजना के तहत उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के कक्षा-10 व कक्षा-12 उत्तीर्ण करने वाले मेधावी बच्चों को नव वर्ष पर श्रम विभाग की ओर से साइकिलें दी गईं। कलक्ट्रेट परिसर में हुए कार्यक्रम में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष रघुराज सिंह मुख्य अतिथि रहे।
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में श्रमिकों की 22 पुत्रियों एवं 8 पुत्रों को साइकिल दी गई। उन्होंने लाभार्थियों से आह्वान करते हुए कहा कि वह इस लाभ को स्वयं तक ही सीमित न रखें बल्कि अपने जैसे दूसरे भाई-बंधु को भी शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। रघुराज सिंह ने कहा कि सरकार के पास जन कल्याणकारी योजनाओं के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं हैं। शहर विधायक संजीव राजा ने कहा कि श्रम विभाग द्वारा जगह-जगह कैंपों के माध्यम से श्रमिकों का पंजीयन किया जाए, जिससे अधिक संख्या में श्रमिक संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन

कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि शहर के आस-पास के लगभग 15-20 किमी के ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे श्रमिकगण, जो शहर में दिन-प्रतिदन काम करने आते हैं तथा वापस अपने घर चले जाते हैं, उनका पंजीयन कराने के लिए कैंपों का आयोजन किया जाए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, डीएलसी राजेश कुमार, सीडीओ अनुनय झा, श्रम प्रवर्तन अधिकारीगण हिमांशु अग्रवाल, जितेंद्र सिंह, आरएस राठौर, मनोज कुमार, विजय कुमार सोनकर तथा राजीव सक्सेना, कपूर चंद्र, रवेंद्र कुमार, उदयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed