{"_id":"663a436216f7a8dc910e12c6","slug":"aligarh-mayor-sent-letter-to-municipal-commissioner-on-drinking-water-crisis-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में पेयजल संकट: मेयर ने नगर आयुक्त को भेजा पत्र, जताई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में पेयजल संकट: मेयर ने नगर आयुक्त को भेजा पत्र, जताई आपत्ति
Tue, 07 May 2024 08:36 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 07 May 2024 08:36 PM IST
सार
अलीगढ़ मेयर प्रशांत सिंघल ने पत्र में कहा कि गरमी के इस मौसम में कहीं पेयजल संकट और कहीं दूषित पेयजल आपूर्ति परेशान कर रही है। कई जगह नलकूप या हैंडपंप खराब हैं। इसके चलते लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
अलीगढ़ नगर निगम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ शहर में पेयजल संकट की समस्या को लेकर मेयर प्रशांत सिंघल ने नगर आयुक्त को पत्र भेजा है। इस पत्र में साफ कहा है कि शहर में जगह जगह पेयजल की समस्या सामने आ रही है।
विज्ञापन
मेयर प्रशांत सिंघल ने पत्र में कहा कि गरमी के इस मौसम में कहीं पेयजल संकट और कहीं दूषित पेयजल आपूर्ति परेशान कर रही है। कई जगह नलकूप या हैंडपंप खराब हैं। इसके चलते लोग परेशान हैं। पार्षदों की सुनवाई नहीं हो रही है। उनमें भी आक्रोश है। नगर निगम की छवि धूमिल हो रही है।
विज्ञापन
इस पत्र में इस समस्या का समाधान करने व बेहतर आपूर्ति बहाल कराने, दूषित पेयजल आपूर्ति पर रोक लगाने संबंधी बात कही गई है। साथ में समाधान होने पर कृत कार्यवाही से अवगत कराने को कहा गया है।
विज्ञापन