{"_id":"60296c148ebc3ee922346624","slug":"aligarh-math-book-will-be-made-easier-by-vedic-method-city-office-news-ali256253353","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : वैदिक पद्धति से और सरल बनेगी गणित की पुस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : वैदिक पद्धति से और सरल बनेगी गणित की पुस्तक
विज्ञापन
संजय कुमार । प्रधानाचार्य रणछोड़दास मित्तल सरस्वती शिशु मंदिर हरदुआगंज
- फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विद्या भारती प्रकाशन की पुस्तकों की समीक्षा बैठक 18 फरवरी को गाजियाबाद में होने जा रही है। इसमें जिले से तीन शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं। इस बैठक की खास बात यह है कि नई शिक्षा नीति के तहत पुस्तकों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही विभिन्न पद्धतियों का समावेश कर पुस्तकों को सरल और रुचि पूर्ण बनाना। वैदिक गणितीय पद्धति से गणित के पाठ्यक्रम को सरल बनाने का प्रयास करेंगे ताकि जोड़-घटाना, गुणनफल व भाग बच्चे कम समय में कर पाएंगे।
नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद यह बैठक आयोजित की जा रही है। चूंकि, विद्या भारती का अपना प्रकाशन है। इसीलिए विद्यालयों में संचालित पाठ्यक्रम को और आधुनिक बनाने के लिए विद्या भारती ने ये समीक्षा बैठक बुलाई है। इसमें विभिन्न जिलों से 50 प्राचार्य और आचार्य प्रतिभाग कर रहे हैं। अलीगढ़ से श्री रणछोड़ दास मित्तल सरस्वती शिशु मंदिर हरदुआगंज के प्रधानाचार्य संजय कुमार, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज पाली रोड अतरौली के प्राचार्य जगवीर सिंह व आचार्य घनश्याम सिंह बैठक में हिस्सा लेंगे।
प्रधानाचार्य संजय कुमार कक्षा एक से लेकर कक्षा पांच के विद्यार्थियों के लिए गणित विषय की समीक्षा करेंगे। प्राचार्य जगवीर सिंह ने बताया कि वह भौगोलिक अभ्यास पुस्तिका पर कार्य करेंगे। आचार्य घनश्याम सिंह कक्षा दस के शारीरिक एवं स्वास्थ्य शिक्षा विषय पर समीक्षा करेंगे।

घनश्याम सिंह। आचार्य अतरौली- फोटो : CITY OFFICE

जगवीर सिंह। प्रधानाचार्य अतरौली- फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन