फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Market opened after 102 days, customer absent in afternoon, walking in evening

अलीगढ़ : 102 दिन बाद खुला बाजार, दोपहर में ग्राहक नदारद, शाम को चहलकदमी

Fri, 03 Jul 2020 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Market opened after 102 days, customer absent in afternoon, walking in evening
अलीगढ़ उपरकोट बाजार में खुली दुकानें। - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना काल में 102 दिन बाद पुराने शहर के बाजारों में दुकानें पूर्ण रूप से खुलीं दिखीं। मगर, दोपहर में ग्राहक नदारद दिखे। शाम को इन बाजारों में जरूर चहलकदमी हुई। दुकानदारों को उम्मीद है कि ग्राहक धीरे-धीरे खरीदारी के लिए बाजारों का रुख करेगा, जिससे शहर की अर्थव्यवस्था पटरी पर लौटेगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन के निर्णय पर मामू भांजा, रेलवे रोड, कनवरी गंज, महावीर गंज, बड़ा बाजार में सम-विषम का नियम समाप्त हुआ और दोनों साइड के दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें खोलीं। दोपहर 12 बजे के बाद बाजार का खुलना शुरू हुआ। मगर, दोपहर में चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी के कारण ग्राहक बाजारों में नहीं दिखे। आम दिनों में जिन बाजारों में पांव रखने को जगह नहीं होती थी। वहां की सड़कों पर आराम से राहगीर और वाहन दौड़ते दिखाई दिए। शाम को जरूर खानपान के शौकीनों से लेकर जरूरी सामान की खरीदारी के लिए लोग घरों से निकले। अच्छी बात यह रही कि लोग बिना मास्क पहने बाजारों में नहीं दिखे। दुकानदारों ने भी मास्क और सैनिटाइजर इस्तेमाल के बैनर लगा रखे थे।
विज्ञापन

मास्क पहनकर ही पहुंचे पेट्रोल भरवाने
जिले में तीन जुलाई से हुई नो मास्क नो पेट्रोल की व्यवस्था का भी असर खूब दिखा। पेट्रोल पंप पर वाहन चालक बिना मास्क लगाए नहीं पहुंचे। इक्का-दुक्का वाहन चालक बिना मास्क के पहुंचे भी तो उन्हें पंप कर्मियों ने लौटा दिया। जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा के मुताबिक शाम तक किसी भी पंप संचालक की ओर से बिना मास्क आने वाले लोगों की सूचना नहीं दी गई है। शुक्रवार से टीमों को भी चेकिंग के लिए भेजा जाएगा। साथ ही पंप के सीसीटीवी भी चेक किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने दोनों तरफ का बाजार खोलकर राहत दी है। बृहस्पतिवार को शहर की अपेक्षा गांव के लोग खरीदारी को अधिक आए। दरअसल, यह निर्णय सहालग के दौरान होता तो कपड़ा व्यापारियों को अधिक फायदा होता।
- आशीष, साड़ी विक्रेता, मामू भांजा
मुस्लिम इलाकों के बाजारों में लोग खरीदारी को निकल रहे हैं। मगर, कोरोना का भय इस कदर है कि दुकान पर अगर दो ग्राहक खड़े हों तो तीसरा अंदर आने की बजाय दूसरी दुकान पर चला जाता है।

- सारिक कुरैशी, कपड़ा व्यापारी, ऊपरकोट
आम दिनों की अपेक्षा लोग गुटखा और पान से भी दूरी बना चुके हैं। बृहस्पतिवार को दोनों साइड का बाजार खुला। मगर, गर्मी और कोरोना के डर के कारण भीड़ गायब रही। शाम को बाजारों में चहलकदमी जरूर हुई।
- मुकेश वार्ष्णेय, परचून दुकान संचालक, रेलवे रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed