फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh manik chowk stone pelting between two communities many injured police on spot

अलीगढ़ के मानिक चौक में शराब पीने को लेकर दो समुदायों में पथराव, कई घायल

Wed, 02 Sep 2020 03:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 02 Sep 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
Aligarh manik chowk stone pelting between two communities many injured police on spot
अलीगढ़ में दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी, पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क के मोहल्ला मानिक चौक में मंगलवार देर रात शराब पीने को लेकर हुए विवाद में दो समुदायों के बीच पथराव हो गया। इसमें कई लोग चोटिल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर विधायक राजकुमार सहयोगी सहित इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और पथराव करने वालों को तितर-बितर किया।

विज्ञापन


मंगलवार की रात मानिक चौक मोहल्ले में दूसरे क्षेत्र के लोग शराब पी रहे थे। आरोप है कि इस दौरान खाना-पीना कर रहे लोगों ने स्थानीय लोगों से अभद्रता शुरू कर दी। इस पर स्थानीय लोगों ने विरोध किया।
विज्ञापन


बताते हैं कि उस समय तो खाना-पीना कर रहे उक्त लोग चले गए लेकिन कुछ ही देर बाद आ गए। जिससे दोनों समुदायों में पथराव शुरू हो गया। शहर के पुराने और घनी आबादी वाले क्षेत्र में पथराव की सूचना पर पुलिस भी हरकत में आ गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत ही लैपर्ड और इलाका पुलिस को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को तितर-बितर किया। एहतियात के तौर पर मौके पर लैपर्ड और पुलिस जवान तैनात कर दिए गए हैं। पुलिस अपने स्तर से उपद्रव करने वालों की तलाश कर रही है।

घायलों में कैलाश, पंकज, अजय शामिल हैं।

मौके पर पहुंचने वालों में विधायक राजकुमार सहयोगी, संजय शर्मा, मुकेश बंटी, विशाल देशभक्त, हर्षद हिंदू, रजत विष्ट, गौरंग तिवारी आदि शामिल थे। वहीं, दूसरे पक्ष के कुछ लोग भी दूसरे स्थानीय नेताओं को बुलाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने इलाके में सख्ती कर शांति व्यवस्था कायम करने में सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed