{"_id":"5e7c63258ebc3e6fbe7cc98f","slug":"aligarh-man-beats-old-man-till-death-then-commits-suicide-after-seeing-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: डंडे से पीटकर युवक ने वृद्ध को उतारा मौत के घाट, पुलिस को देखकर खुद भी कर ली आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: डंडे से पीटकर युवक ने वृद्ध को उतारा मौत के घाट, पुलिस को देखकर खुद भी कर ली आत्महत्या
Thu, 26 Mar 2020 01:39 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 26 Mar 2020 01:39 PM IST
विज्ञापन
मृतक वृद्ध और आत्महत्या करने वाला आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के टप्पल कस्बे के मोहल्ला गंज में बुधवार रात एक वृद्ध की डंडे से पीट-पीटकर हत्या करने के बाद युवक पुलिस को देख कर घर में घुस गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
बताया गया है कि मोहल्ला गंज निवासी पवन (22) पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता है। उसके पिता मुंबई में काम करते थे। पवन मानसिक रूप से कमजोर था। बुधवार रात पवन वीरपाल शर्मा (55) के घर गया। वहां किसी बात को लेकर गुस्साए पवन ने डंडे से वीरपाल के सिर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
वह उन्हें तब तक पीटता रहा जब तक उनकी मौत न हो गई। इसके बाद वह डंडा लेकर घर आ गया। दोनों के घरों की दूरी करीब 100 मीटर है। सुबह करीब 5:00 बजे सूचना पर पुलिस मोहल्ले में पहुंची तो पुलिस को देख कर पवन अपने घर में घुस गया।
विज्ञापन
ररोई के रोशनदान में दुपट्टे से फंदा बांधकर फांसी पर झूल गया। पवन को फंदे से लटका देख पत्नी ने शोर मचाया तो पुलिस वहां भी पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिए हैं। इस संबंध में सीओ खैर संजीव दीक्षित का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है। हत्या किए जाने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।