फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Mamre Bhai kills young man in minor quarrel

अलीगढ़ : मामूली झगड़े में ममेरे भाई ने की युवक की हत्या

Sat, 06 Mar 2021 12:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Mamre Bhai kills young man in minor quarrel
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

क्वार्सी क्षेत्र के नगला मल्लाह में शुक्रवार देर रात आपसी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप ममेरे भाई व उसके दोस्तों पर है। खबर पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, परिवार की ओर से नामजदों के खिलाफ तहरीर दी जा रही है।
पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार को 20 वर्षीय सागर पुत्र रविंद्र वाल्मीकि का मोहल्ले में ही रहने वाले ममेरे भाई सहवाग वाल्मीकि से किसी बात पर झगड़ा हो गया था। शुक्रवार रात करीब दस बजे सागर अपने घर से कहीं जा रहा था। जैसे ही वह मोहल्ले में आया तो तभी सहवाग ने अपने दोस्तों की मदद से उसे घेर लिया और मुंह वाद करते हुए गोली मार दी। इस हमले में सागर के घायल होने के बाद हमलावर भाग गए और मोहल्ले व परिवार के लोग उसे तत्काल नर्सिंग होम लेकर गए। वहां से कहीं और ले जाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

वे उसे विक्रम कालोनी में एक न्यूरो सर्जन के पास ले जा रहे थे। मगर, सागर ने दम तोड़ दिया। इधर, खबर पर इंस्पेक्टर क्वार्सी छोटेलाल भी पहुंच गए। तत्काल उसे न्यूरो सर्जन के पास ले जाया गया। मगर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सीओ तृतीय के अनुसार इस मामले में सागर के परिवार की ओर से सहवाग, करन, अर्जुन, मनीष व सहवाग की मां के खिलाफ तहरीर दी गई है। जिस पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मामले में कारण न तो परिवार ने स्पष्ट किया है और न अभी तक जांच में कोई बड़ी वजह सामने आई है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed