फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Mahotsva

नुमाइश के सफल होने की कामना के लिए हुई पूजा

Thu, 04 Feb 2021 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Aligarh Mahotsva
नुमाइश के उद्घाटन से पूर्व दरबार हाल में मंदिर में पूजा अर्चना करते डीएम चन्द्र भूषण - फोटो : CITY OFFICE
गंगा-जमुनी तहजीब की प्रतीक राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी (अलीगढ़ महोत्सव/नुमाइश) उद्घाटन शुक्रवार शाम तीन बजे होगा। इससे पहले बुधवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों ने दरबार हाल स्थिति मंदिर में विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इसमें नुमाइश के सफल होने की कामना की गई। डीएम चंद्रभूषण सिंह, सीडीओ अनुनय झा व एडीएम सिटी राकेश मालपाणी, एडीएम वित्त विधान जायसवाल, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह, तहसीलदार कोल संतोष कुमार व नुमाइश बाबू पीयूष साराभाई ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

पांच फरवरी को केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। साथ ही अलीगढ़ के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा और उप्र सरकार में मंत्री संदीप सिंह अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। उद्घाटन कार्यक्रम के मुताबिक जनरल वीके सिंह सबसे पहले मित्तल गेट पर फीता काटेंगे। इसके बाद वह कृषि व औद्योगिक कक्ष का उद्घाटन करेंगे। स्टॉल का भ्रमण करेंगे। यहां से फिर राष्ट्रपति महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा कबूतर व गुब्बारे उड़ाएंगे। इसके बाद दरबार हाल में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान होगा। कृष्णांजलि मंच पर स्वागत और मुख्य अतिथि समेत अन्य अतिथियों का उद्बोधन होगा। अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत शास्त्रीय नृत्य, मयूर रास, फूलों की होली होगी।
विज्ञापन

अधूरी हैं तैयारी
नुमाइश में इस बार भी पिछले साल की तरह ही उद्घाटन के समय तैयारियां अधूरी हैं। अभी हुल्लड़ बाजार नहीं सजा है। साथ ही कृषि व औद्योगिक कक्ष में भी काम हो रहा है। झूलों, सर्कस आदि लगाने का ही काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed