{"_id":"61c8c928ffdcd818d43dc9c1","slug":"aligarh-madhya-pradesh-government-should-put-digvijay-singh-in-jail-raghura-city-office-news-ali2815916131","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : दिग्विजय सिंह को जेल में डाले मध्य प्रदेश सरकार : रघुराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : दिग्विजय सिंह को जेल में डाले मध्य प्रदेश सरकार : रघुराज
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष रघुराज सिंह
- फोटो : CITY OFFICE
नुमाइश में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष व भाजपा नेता रघुराज सिंह ने विवादित बयान दिया। उन्होंने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को हिंदू समाज के लिए कलंक बताते हुए उन्हें तत्काल तन्हाई जेल में डालने के लिए कहा है। उन्होंने सपा को बदमाशों की पार्टी तो राहुल-प्रियंका गांधी के बारे में कहा कि वे हिंदू नहीं हैं।
नुमाइश में आयोजित एक कार्यक्रम में वह बतौर अतिथि शामिल हुए थे। यहां पर पत्रकारों ने उनसे पूछा कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बयान दिया है कि गोमांस खाने में कोई बुराई नहीं है। इस पर रघुराज सिंह ने कहा कि दिग्विजय सिंह हिंदू विरोधी हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि दिग्विजय सिंह को तन्हाई जेल में डाल दिया जाए। उन्होंने हिंदू समाज को कलंकित किया है।
उन्होंने हरियाणा के विधायक द्वारा राहुल व प्रियंका गांधी को हिंदू नहीं होने के बयान को सही बताया। कहा कि राहुल और प्रियंका की मां सोनिया गांधी ईसाई हैं। राहुल के दादाजी मुस्लिम थे। ये लोग तो जनता की आंखों में धूल झोंककर अपने आप को हिंदू बताते हैं। सपा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सपा बदमाशों की पार्टी है। भाजपा सरकार आने के बाद गुंडे बेरोजगार हो गए हैं। चोरी, डकैती, दुष्कर्म जैसी घटनाएं नहीं होती हैं। माफिया की संपत्ति पर बुलडोजर चल रहा है।