{"_id":"60b4b76a8ebc3e6ac035a287","slug":"aligarh-liquor-scandal-bjp-mp-satish-gautam-against-district-administration-said-will-not-let-oppression-of-traders","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ शराब कांड : भाजपा सांसद सतीश गौतम ने जिला प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले- नहीं होने देंगे व्यापारियों का उत्पीड़न ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ शराब कांड : भाजपा सांसद सतीश गौतम ने जिला प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले- नहीं होने देंगे व्यापारियों का उत्पीड़न
Mon, 31 May 2021 03:48 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 31 May 2021 03:48 PM IST
सार
भाजपा सांसद सतीश गौतम ने कहा कि डीएम की नाक के नीचे भ्रष्टाचार हो रहा है, क्या उसे दिख नहीं रहा है? आबकारी विभाग के अधिकारी पूर्ण रूप से दोषी है।
विज्ञापन
अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के भाजपा सांसद सतीश गौतम मिथाइल अल्कोहल का गैर कानूनी स्टॉक रखने वाले आरोपी व्यापारी विजेंद्र कपूर के पक्ष में उतरे और जिला प्रशासन के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। सांसद ने कहा कि वह किसी भी निर्दोष व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर व्यापारी गलत है तो इसकी पूरी जांच की जाय, उसका उत्पीड़न न किया जाय। साथ ही कहा कि जिला प्रशासन अपनी तानाशाही चला रहा है। डीएम व अन्य अधिकारी अपनी तानाशाही से किसी को दोषी नहीं बना सकते हैं। किसी निर्दोष व्यापारी का मैं उत्पीड़न सहन नहीं करूंगा और किसी निर्दोष को फसने भी नहीं दूंगा।
विज्ञापन
व्यापारी बिजेंद्र कपूर सज्जन और खानदानी जमीदार आदमी हैं। उनका उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा। मैंने सीओ अतरौली को भी यही कहा कि आप उनका उत्पीड़न न करें। पहले जांच करें उसके बाद कोई कार्रवाई करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अलीगढ़ में हुए शराब कांड में डीएम और जिला प्रशासन दोषी है। अपनी गर्दन बचाने के लिए जिला प्रशासन इस प्रकार व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है। मैं जनता का प्रतिनिधि हूं, किसी कीमत पर निर्दोश व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दूंगा।
डीएम की नाक के नीचे भ्रष्टाचार हो रहा है, क्या उसे दिख नहीं रहा है? आबकारी विभाग के अधिकारी पूर्ण रूप से दोषी है। निलंबित तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी धीरज शर्मा के विरोध अलीगढ़ में ही रिपोर्ट लिखी जाय और मैं उसे अलीगढ़ की जेल में देखना चाहता हूं।