फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Liquor mafia Ram Niwas's property worth 20 lakhs seized

अलीगढ़ :शराब माफिया रामनिवास की बीस लाख की संपत्ति जब्त

Tue, 21 Sep 2021 06:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Liquor mafia Ram Niwas's property worth 20 lakhs seized
शराब माफिया अभियुक्त रामनिवास की चल/अचल सम्पत्ति जब्त करके बोर्ड लगवाते सीओ । विज्ञप्ति - फोटो : CITY OFFICE
जहरीली शराब कांड में संपत्ति जब्तीकरण का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में अब शराब माफिया रामनिवास की 20 लाख 53 हजार की चल-अचल संपत्ति जब्त कर ली गई है। इस कार्रवाई के दौरान गाजे-बाजे संग पुलिस ने सरकारी संपत्ति के बोर्ड लगाए।
विज्ञापन

एसएसपी कलानिधि नैथानी के निर्देशन में पुलिस ने थाना छर्रा के गांवा रुखाला निवासी रामनिवास उर्फ राज की गैंगेस्टर एक्ट कार्रवाई के बाद संपत्ति, जब्तीकरण की कार्रवाई की है। शराब माफिया रामनिवास की चल-अचल संपत्ति, जिसकी कीमत करीब 20 लाख 56 हजार रुपये आंकी गई। इस दौरान गांव खानगढ़ी, पिखलौनी में जमीन, इनोवा कार को जब्त किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रामनिवास ने यह संपत्ति अपमिश्रित, जहरीली शराब के अवैध कारोबार से अनाधिकृत रूप से अर्जित की थी। इससे पहले शराब माफिया अनिल चौधरी, विपिन यादव उर्फ ओमवीर सिंह, मुनीष कुमार शर्मा, रिषी कुमार, अर्जुन, विक्त्रस्म सिंह, नीरज चौधरी, रविंद्र पाठक, सतीश कुमार उर्फ खुराना की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट के तहत अब तक कुल करीब 73 करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जहरीली शराब कांड में संपत्ति जब्तीकरण का सिलसिला जारी है। अब तक 73 करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। अभी और कार्रवाई शेष है। - कलानिधि नैथानी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed