फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Liquor Case Two more deaths on the sixth day, death toll reached 89, liquor mafia Anil sent to jail

अलीगढ़ शराब कांड: छठवें दिन दो और मौत, 95 पहुंची मरने वालों की संख्या, शराब माफिया अनिल भेजा जेल

Thu, 03 Jun 2021 12:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 03 Jun 2021 12:42 AM IST
सार

इसी क्रम में बृहस्पतिवार को शराब माफिया रालोद नेता अनिल व सुधीर चौधरी के गोंडा इलाके के दो शीतगृहों को ढहाने के लिए जेसीबी चलना प्रस्तावित है। साथ में अब तक सात माफिया की सूची  घोषित करने के लिए तैयार कर ली गई है।

विज्ञापन
Aligarh Liquor Case Two more deaths on the sixth day, death toll reached 89, liquor mafia Anil sent to jail
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ जिले में जहरीली शराब से मौतों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। छठवें दिन बुधवार को दो और मौत होने से यह आंकड़ा 95 पहुंच गया है। वहीं अब पुलिस प्रशासनिक मशीनरी ने नकली शराब सिंडिकेट की जड़ें काटने के प्रयास तेज कर दिए हैं। 
विज्ञापन


इसी क्रम में बृहस्पतिवार को शराब माफिया रालोद नेता अनिल व सुधीर चौधरी के गोंडा इलाके के दो शीतगृहों को ढहाने के लिए जेसीबी चलना प्रस्तावित है। साथ में अब तक सात माफिया की सूची  घोषित करने के लिए तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन


एक-दो दिन में इसकी अधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। बाकी नाम जांच में उजागर होने पर बढ़ाए जाएंगे। वहीं प्रशासन ने तय किया है कि जिले के देशी शराब के ठेकों पर मिलावट रोकने के लिए शीशी के बजाय सिर्फ टैट्रा पैकिंग में शराब बिकवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जहरीली शराब बनाने वाले गिरोह के संचालक हाथरस के हसायन निवासी शिवकुमार को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया था, जिससे पूछताछ जारी है। वहीं रिमांड अवधि पूरी होने पर अनिल चौधरी, उसके साथ नरेंद्र को बुधवार को जेल में दाखिल कर दिया गया। वहीं मुनीष व उसके भांजे आकाश को तीन दिन की रिमांड पर बुधवार को जेल से ले लिया गया है। 

कुछ तथ्य अधूरे रहने के कारण विपिन यादव का एक दिन का रिमांड और बढ़वाया गया है। शिवकुमार का भी तीन दिन का रिमांड मंजूर कराया गया है। पुलिस का प्रयास है कि इन सभी से क्रमवार पूछताछ में इस सिंडिकेट की एक-एक कड़ी तक पहुंचा जाए। 

अब तक की पूछताछ में एक दर्जन से ज्यादा ऐसे नाम सामने आए हैं, जो इस कारोबार में तरह-तरह से शामिल थे। उन्हें भी पूछताछ के लिए बुलाने और गिरफ्तार करने पर पुलिस टीमें काम कर रही हैं।

जहरीली शराब कांड में लगातार पुलिस प्रशासनिक मशीनरी काम कर रही है। अभी तक सात शराब तस्कर माफिया सूची के लिए चिह्नित किए गए हैं, जिन्हें माफिया घोषित किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य कार्रवाई भी जारी हैं। साथ ही निर्णय लिया है कि जिले में देशी शराब के ठेकों पर अब शीशी के बजाय सिर्फ टैट्रा पैकिंग की शराब बिकवाई जाएगी।
- चंद्रभूषण सिंह, जिलाधिकारी

जहरीली शराब कांड को लेकर पुलिस गिरफ्तारी, विवेचना और निरोधात्मक कार्रवाई अभियान छेड़े हुए है। अब तक 35 के करीब लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अब इन पर तेजी से गैंगेस्टर की प्रक्रिया शुरू कराई जा रही है। पूछताछ में जो नए नाम सामने आ रहे हैं, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कराया जाएगा। 
- कलानिधि नैथानी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed