फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Life imprisonment for three including wife-lover in husband's murder

अलीगढ़ : पति की हत्या में पत्नी-प्रेमी सहित तीन को उम्रकैद

Wed, 17 Aug 2022 11:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Life imprisonment for three including wife-lover in husband's murder
अवैध संबंधों में बाधक पति की हत्या में पत्नी, उसके प्रेमी सहित तीन दोषियों को अदालत ने उम्रकैद व जुर्माने की सजा सुनाई है। यह फैसला जिला जज डॉ. बब्बू सारंग की अदालत से दस वर्ष पुराने अतरौली के मुकदमे में सुनाया गया है। खास बात यह है कि जिस व्यक्ति की हत्या हुई थी, उसके शव की पहचान फोटो के आधार पर परिजन तीन माह बाद कर पाए थे, तब मुकदमे में गिरफ्तारी आदि कार्रवाई हुई थी।
विज्ञापन

अभियोजन अधिवक्ता डीजीसी फौजदारी धीरेंद्र सिंह तोमर के अनुसार, घटना 11 दिसंबर 2012 की है, जब अतरौली क्षेत्र के गांव औरेनी दलपतपुर के खेत व नहर के बीच बनी नाली में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला था। ग्राम चौकीदार वीरपाल की तहरीर पर अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे में विवेचक ने शव की पहचान न हो पाने पर अंतिम रिपोर्ट लगा दी थी।
विज्ञापन

9 मार्च 2013 को बुलंदशहर के पहासू देहात के गांव नगला रूद के वेदप्रकाश ने पहासू थाने के सूचना पट पर अपने भाई जयप्रकाश के शव का फोटो पंफलेट चिपका देखा तो पुलिस को बताया कि यह उसके भाई का फोटो है। इसके बाद वेदप्रकाश ने अतरौली पुलिस को अपने भाई की हत्या के संबंध में लिखित तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार, जयप्रकाश की पत्नी सर्वेश का मायका मैंडू, हाथरस में है और उसकी एक बहन फजलपुर बरला में रहती है। फजलपुर के ही ओंकारी का जयप्रकाश के घर आना-जाना था। आरोप है कि ओंकारी व सर्वेश में संबंध थे, जिसका जयप्रकाश विरोध करता था।
इसी क्रम में साजिश रचकर घटना वाले दिन सर्वेश अपने पति को रुपये दिलाने के बहाने गांव से फजलपुर लेकर आई, जहां उसे अतरौली में व औरेनी दलपतपुर वाले रास्ते पर कुछ परिचितों ने देखा। आरोप है कि सर्वेश ने ओंकारी व अपने साथी फजलपुर के यशपाल सिंह संग मिलकर हत्या कर शव फेंक दिया है। घटना के बाद सर्वेश गांव पहुंच गई और कहा कि जयप्रकाश नौकरी के लिए दिल्ली चला गया है।

इन आरोपों के आधार पर पुलिस ने फिर विवेचना शुरू की और साक्ष्यों व गवाही के आधार पर तीनों को जेल भेज दिया। चार्जशीट के आधार पर न्यायालय में ट्रायल शुरू हुआ। सत्र परीक्षण के दौरान साक्ष्यों व गवाही अदालत ने तीनों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद व 35-35 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed