फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Legislative Council committee reviewed the protocol and complaints of public representatives

अलीगढ़ : विधान परिषद की समिति ने जनप्रतिनिधियों के प्रोटोकाल और शिकायतों की समीक्षा की

Mon, 30 Aug 2021 02:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Legislative Council committee reviewed the protocol and complaints of public representatives
कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यो को लेकर बैठक करते विधान परिषद समिति के सभापति हीरालाल यादव सा? - फोटो : CITY OFFICE
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति ने रविवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी एवं एसएसपी सहित जनपदस्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों का जायजा लिया। समिति के सभापति हीरालाल यादव ने स्पष्ट किया कि जनप्रतिनिधियों को अधिकारी प्रोटोकॉल के तहत सम्मान दें, उनके पत्रों को गंभीरता से लेते हुए समय से जवाब दें। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से संबंधित मामलों पर भी तत्काल कार्रवाई की जाए, जिससे गरीबों को इलाज मिल सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के फोन कॉल को प्राथमिकता से लें। केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल संचालन एवं निर्गत शासनादेशों के क्रियान्वयन की समिति द्वारा जनपदवार समीक्षा होती है, इसी उद्देश्य से वह अलीगढ़ आए हैं। प्रतिनिधिमंडल में साथ में आए समिति के सदस्य आकाश अग्रवाल एवं लाल बिहारी यादव ने कहा कि जनता व पीड़ितों से आचरण ठीक रखा जाए। जनता से बड़ा कोई नहीं है।
विज्ञापन

हीरालाल यादव ने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी अधिकारियों की समय से उपस्थित, प्रेजेंटेशन के लिए जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. की सराहना की। कहा कि जल्द ही बेहतर कार्य के लिए जिला अधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रशंसा पत्र भेजेंगे। कहा कि सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों द्वारा लिखे गए पत्रों का स्थानीय अधिकारियों द्वारा समय से जवाब दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के मामलों में जारी होने वाली आर्थिक सहायता धनराशि के मामलों में सत्यापन रिपोर्ट समय से लगाई जाए। जनप्रतिनिधियों का फोन अगर व्यस्तता में न उठा सकें तो समय मिलते ही बात करें। अधिकारी अपना मोबाइल चालू रखें।
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने समिति को आश्वस्त किया कि जनप्रतिनिधियों के पत्रों का जवाब प्राथमिकता पर दिया जा रहा है। उनके फोन का उत्तर भी प्राथमिकता पर दिया जा रहा है। वह स्वयं तथा कार्यालय के कर्मी जनप्रतिनिधियों के पत्रों व फोन कॉल का उत्तर प्राथमिकता पर देते हैं। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से संबंधित कोई लंबित प्रकरण जनपद में नहीं है।

बैठक के अंत में जिला अधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा समिति के सभापति एवं अन्य सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। समिति के सदस्य शनिवार की शाम को अलीगढ़ आए थे, यहां पर वह सर्किट हाउस पहुंचे। वहां रात्रि विश्राम के बाद वह सुबह बैठक कर मथुरा रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed