फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Legal literacy reached from village to village in the Amrit Festival of Independence: District Judge

अलीगढ़ : आजादी के अमृत महोत्सव में गांव-गांव तक पहुंचे विधिक साक्षरता : जिला जज

Thu, 14 Oct 2021 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Legal literacy reached from village to village in the Amrit Festival of Independence: District Judge
अमृत महोत्सव के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रमों के सम्बन्ध में बैठक करते जिला जज बब? - फोटो : CITY OFFICE
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के सुदूर इलाकों तक विधिक जागरूकता बढ़ाने के लिए बुधवार को जिला जज डॉ. बब्बू सारंग की अध्यक्षता में बैठक हुई। दीवानी कचहरी स्थित अपने विश्राम कक्ष में जिला जज ने कहा कि आजादी के 75वें वर्ष में हम सभी वीर शहीदों के त्याग एवं बलिदानों से आम जनमानस एवं आने वाली पीढ़ी को अवगत करा रहे हैं।
विज्ञापन

इस उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत महोत्सव अभियान शुरू किया है। अमृत महोत्सव के तहत जनपद में 14 नवंबर तक जिला एवं तहसील मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्र में आमजन एवं ग्रामवासियों को उनके मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें विभिन्न प्रकार की विधिक साक्षरता संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है, लेकिन इसको और बढ़ाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजनों की बहुत आवश्यकता है। जनपद की लगभग 36 लाख आबादी में से 26 लाख ग्रामीण क्षेत्रों में है। लगभग 1250 ग्राम एवं 867 न्याय पंचायतें हैं। इन आयोजनों में ग्राम प्रधान की भूमिका अहम है। इसमें विभिन्न विभागों का आपसी समन्वय आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृहद स्तर पर अभियान की सफलता के लिए प्रत्येक ग्राम में 08-10 सदस्यीय टीमों के गठन की आवश्यकता है, जिसमें ग्राम पंचायत अधिकारी, लेखपाल, ग्राम प्रधान, अध्यापक, चिकित्सक, आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकत्री, सफाई कर्मचारी को शामिल किया जाए।
स्वच्छ भारत मिशन एवं कोरोना काल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली निगरानी समितियों को भी विधिक साक्षरता एवं जागरूकता अभियान को गति देने के लिए सक्रिय किया जाए। खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि ब्लॉक स्तर पर कार्य प्रारंभ करें, तभी यह अभियान आगे बढे़गा और गांवों में जनमानस तक पहुंचेगा।
जिला जज डॉ. सारंग ने निर्देश दिए कि अभियान की सफलता के लिए चार-चार ब्लॉकों की तीन बैठकें की जाएं। जिसमें संबंधित ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी, एडीओ पंचायत, सीडीपीओ, एमओआईसी के चिकित्सक एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी शामिल हों। व्यापक प्रचार-प्रसार के दृृष्टिगत विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराते हुए दीवार लेखन किया जाए। पंपलेट्स का वितरण कर उन्हें चस्पा किया जाए।

इस बैठक में पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर राकेश कुमार पटेल, एसडीएम कोल कुंवर बहादुर सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रेयस कुमार समेत पंचायती राज, जिला सूचना अधिकारी संदीप कुमार, प्रधानाचार्य जीआईसी, बेसिक शिक्षा एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed