फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Krishna Kanhai is born, look at Gokul, congratulations...

अलीगढ़ : जन्मे हैं कृष्ण कन्हाई, गोकुल में देखो बाजे बधाई...

Fri, 19 Aug 2022 11:47 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Krishna Kanhai is born, look at Gokul, congratulations...
अलीगढ़ : पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में जन्माष्टमी पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति दे - फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी में तालानगरी शुक्रवार को आतुर दिखी। आधी रात जैसे ही घड़ी की सुइयां 12 के अंक पर एकाकार हुई तभी कान्हा के प्राकट्य का शंखनाद हो गया। नटखट श्रीकृष्ण का जन्म होते ही घर, मंदिरों में घंटे, शंख एवं घड़ियाल गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने जन्मे हैं कृष्ण कन्हाई, गोकुल में देखो बाजे बधाई..., हाथी-घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की.., नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की... आदि भजन गाए। बाल गोपाल का पंचामृत से अभिषेक कर पंजीरी और मेवा मिष्ठान का भोग लगाया गया और प्रसाद वितरित किया गया।
शहर के श्री वार्ष्णेय मंदिर, टीकाराम मंदिर, सिद्धपीठ खेरेश्वर धाम, जयगंज स्थित मंगलेश्वर मंदिर, इस्कॉन मंदिर, खैर बाईपास नादा चौराहा, इस्कॉन मंदिर हरदुआगंज, मंदिर श्री बृज द्वारिकाधीश, हरदुआगंज के अलावा हर छोटे-बड़े मंदिरों में कान्हा का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। पुलिस लाइन, जिला कारागार, रेलवे के मनोरंजन सदन, पीएसी 38वीं वाहिनी में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर आकर्षक झांकी, फूल बंगला, छप्पन भोग, भजन- कीर्तन का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

सजायी गईं भव्य झांकियां
शहर के प्रसिद्ध श्री वार्ष्णेय मंदिर, श्री टीकाराम मंदिर के अलावा दूसरे मंदिरों में भव्य झांकियां सजायी गईं। नगर के प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर पर धूमधाम से भगवान श्री कृष्ण की जन्माष्टमी मनाई गई। रमेश चंद वर्मा ने राधा कृष्ण के साथ-साथ अन्य देवी- देवताओं को नई पोशाक पहनाकर भोग लगाया गया। रावणटीला स्थित चेतन आश्रम में साध्वी पुनीता चेतन ने जन्मोत्सव मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी रही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम
अचल ताल स्थित बजरंग मार्केट के मंदिर श्री वाराह भगवान एवं केसरी किशोर हनुमान मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनायी गई। यहां भक्तों ने हिंडोले भी सजा रखे थे।समाज सेवी राजाराम मित्र ने पालने में लड्डू गोपाल को झुलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल का पंचामृत से जलाभिषेक किया गया। बाबा बर्फानी की गुफा बनाकर बाबा भोलेनाथ का बर्फ से भव्य श्रृंगार किया गया। यहां भारतेंदु पंडित, दीपक सर्राफ, ऋषि वार्ष्णेय, आदि मौजूद रहे। पुष्पांजलि मित्र समूह ने पुष्पांजलि कॉलोनी स्थित मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भजन संध्या एवं प्रसाद वितरण किया।

गोविंदा आला रे ...एटरनल जीनियस संस्था ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव आगरा रोड़ पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। यहां अखिल भारतीय हिंदू महासभा से गौरी पाठक, सोनिया मित्तल, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed