फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh : Karva Chauth : Light jewelry first choice with quality

अलीगढ़ : करवा चौथ : गुणवत्ता के संग हल्के गहने पहली पसंद

Sat, 08 Oct 2022 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 01:06 AM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़त्योहारी माहौल के कारण इन दिनों बाजारों में रौनक है।सोनी ज्वैलर्स के मनित अग्रवाल ने बताया कि ग्राहक इस समय गुणवत्ता परक खरीदारी पर जोर दे रहे हैं।इसके अलावा कोलकाता, केरला व साउथ बेस्ड डिजाइन बेहद पसंद किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Aligarh : Karva Chauth : Light jewelry first choice with quality
अलीगढ़ : सेंटर प्वाइंट स्थित एक ज्वैलरी शोरूम में ज्वैलरी पसंद करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : CITY OFFICE

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

त्योहारी माहौल के कारण इन दिनों बाजारों में रौनक है। करवा चौथ को लेकर महिलाओं ने खरीदारी करनी शुरू कर दी है। शुक्रवार को सराफा बाजार व गहनों के शोरूम में काफी चहल-पहल दिखी। महंगाई और फैशन के दौर में महिलाओं को हल्के वजन के गहने भा रहे हैं, लेकिन ज्यादातर महिलाएं गुणवत्ता से समझौता नहीं कर रही हैं, वह बीआईएस हॉल मार्क गहनों की मांग कर रही हैं। इधर, बाजार में रौनक देखकर सराफा कारोबारी भी खुश हैं।
करवा चौथ के त्योहार को लेकर सराफा बाजार व प्रमुख ज्वेलरी शोरूम पहले से तैयार हैं। उम्मीद थी कि त्योहार नजदीक आते ही 25 फीसदी तक बिक्री में उछाल आएगा, मगर करवा चौथ से पहले ही बाजार में सामान्य से 50 फीसदी तक की खरीद दर्ज की जा रही है। दुकानों पर करवा चौथ के साथ साथ शादियों को लेकर भी खरीदारी शुरू हो गई है। केआर ज्वैलर्स के स्वामी देवेश वी राजन स्वीकारते हैं कि बाजार में इस समय जबरदस्त उत्साह है। दीपावली, करवा चौथ व शादी की खरीद व बुकिंग पर जोर है।
विज्ञापन

सोनी ज्वैलर्स के मनित अग्रवाल ने बताया कि ग्राहक इस समय गुणवत्ता परक खरीदारी पर जोर दे रहे हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल बाजार में रौनक है। जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे खरीदारों की भीड़ बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं नए उत्पाद, और इनकी है मांग
बाजार में इस बार तरकिस फ्यूजन, लाइटवेट के बहुत से नए उत्पाद आए हैं, जो पसंद किए जा रहे हैं। इसके अलावा कोलकाता, केरला व साउथ बेस्ड डिजाइन बेहद पसंद किए जा रहे हैं। ये डिजाइन शादी की खरीद के लिए ज्यादा पसंद हो रहे हैं।

बीआईएस हॉल मार्क के पीछे ये है सोच
बीआईएस मार्क गहने पसंद बनने के पीछे ग्राहक की यह सोच सामने आ रही है कि जब भी कभी जरूरत पर उसे वापस बाजार में बेचा जाए तो उसकी गुणवत्ता पर सवाल न खड़ा हो। बता दें कि बीआईएस हॉलमार्क मानक 14, 18, 20 व 22 कैरेट बिक्री योग्य है, जबकि बीआईएस हॉलमार्क मानक 23 कैरेट बिक्री योग्य नहीं माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed