फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Kachori and Imarti in odoc

ODOC: अलीगढ़ की कचौड़ी और इमरती अब बनेंगे ग्लोबल ब्रांड, देश-दुनिया के बड़े बाजारों तक पहुंचाएगी सरकार

Thu, 07 May 2026 11:49 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 07 May 2026 11:49 AM IST
सार

अब अलीगढ़ की कचौड़ी सिर्फ एक स्वाद नहीं, बल्कि एक पहचान होगी। अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों और फूड फेस्टिवल्स के जरिए यूपी के हर जिले की फूड आइडेंटिटी को दुनिया के सामने पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Aligarh Kachori and Imarti in odoc
अलीगढ़ की कचौड़ी से सजी खाने की थाली - फोटो : संवाद

विस्तार

अब अलीगढ़ जिले की मशहूर कचौड़ी और इमरती का स्वाद केवल गलियों और स्थानीय दुकानों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सरकार इसे एक ब्रांड के रूप में देश-दुनिया के बड़े बाजारों तक पहुंचाएगी। प्रदेश सरकार ने ‘एक जनपद एक व्यंजन’ (ओडीओसी) योजना के तहत प्रदेश के 75 जिलों के प्रमुख व्यंजनों की व्यापक मैपिंग पूरी कर ली है। इस योजना का शासनादेश जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


इस योजना में अलीगढ़ के मशहूर सुबह के नाश्ते, कचौड़ी और इमरती को विशेष स्थान मिला है। सरकार का लक्ष्य है कि यूपी की विविध खान-पान संस्कृति को एक साझा मंच पर लाया जाए। योजना के तहत ब्रज की मिठास, अवध के नवाबी समोसे, पूर्वांचल के देसी स्वाद और बुंदेलखंड के व्यंजनों को टेस्ट ऑफ यूपी ब्रांड के तहत एकीकृत किया जाएगा। ओडीओसी को पर्यटन से जोड़कर देखा जा रहा है। पर्यटक जब किसी जिले में आएंगे, तो वहां का विशेष व्यंजन उनकी यात्रा का मुख्य आकर्षण बनेगा। इससे स्थानीय होटल, ढाबा, और स्ट्रीट फूड वेंडर्स को सीधा लाभ होगा।

विज्ञापन

अब अलीगढ़ की कचौड़ी सिर्फ एक स्वाद नहीं, बल्कि एक पहचान होगी। अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों और फूड फेस्टिवल्स के जरिए यूपी के हर जिले की फूड आइडेंटिटी को दुनिया के सामने पेश किया जाएगा।- विवेक बगई, महासचिव, अलीगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन


कारीगरों और हलवाइयों के लिए खुलेगा अवसरों का द्वार
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय महामंत्री एवं महानगर अध्यक्ष सतीश माहेश्वरी कहते हैं कि स्थानीय स्तर पर काम करने वाले हलवाइयों और छोटे खाद्य कारोबारियों का सशक्तीकरण है। पारंपरिक व्यंजनों की मांग बढ़ने से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। सरकार इन व्यंजनों की गुणवत्ता, पैकेजिंग और मार्केटिंग पर विशेष काम कर रही है ताकि ये ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध हो सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed