{"_id":"5ef70542fd35d60d2a75f490","slug":"aligarh-jwala-prasad-inter-college-student-shibhit-verma-scores-9th-rank-in-high-school-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: अलीगढ़ के शोभित ने प्रदेश के टॉप 10 छात्रों में बनाई जगह, पढ़ाई के लिए बचपन में ही छोड़ दिया था गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: अलीगढ़ के शोभित ने प्रदेश के टॉप 10 छात्रों में बनाई जगह, पढ़ाई के लिए बचपन में ही छोड़ दिया था गांव
Sat, 27 Jun 2020 02:40 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 27 Jun 2020 02:40 PM IST
विज्ञापन
शोभित वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 में पंजीकृत कुल 5611072 परीक्षार्थियों में से 5130481 परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें हाईस्कूल में 3024632 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 279656 अनुपस्थित रहे, जबकि 2744976 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम जारी होते ही अलीगढ़ जिले में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। अलीगढ़ के श्री ज्वाला प्रसाद इंटर कॉलेज विजयगढ़ के छात्र शोभित वर्मा ने जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। दोहरी खुशी की बात यह है कि शोभित राज्य के टॉप 10 छात्रों की सूची में भी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।
विज्ञापन
कुल 600 में से 564 अंक, यानी 94 प्रतिशत अंकों के साथ शोभित वर्मा राज्य में नौवें स्थान पर हैं। इससे शोभित के परिवार के साथ ही पूरे जिले में भी खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
शोभित ने यह उपलब्धि अपने शिक्षक चाचा महेश कुमार के साथ रहकर हासिल की है। शोभित का पैतृक घर शाहजहांपुर के कोआयां तहसील के ब्लॉक खुटार के गांव गढ़िया सरैली में है। उनके पिता ओमकार वर्मा खेती-बाड़ी करते हैं, जबकि मां शकुंतला देवी गृहणी हैं।
गांव में पढ़ाई का माहौल न मिल पाने के चलते शोभित बचपन में ही अपने चाचा महेश कुमार के पास अलीगढ़ आ गए थे। महेश कुमार महात्मा गांधी इंटर कॉलेज विजयगढ़ में भूगोल विषय के शिक्षक हैं। शोभित अपनी दो बहनों व एक भाई से छोटे हैं।
चिकित्सक बनकर सेवा करूंगाः शोभित
जिला टॉपर शोभित वर्मा ने कहा कि वह चिकित्सक बनना चाहते हैं, जिसकी तैयारी इसी साल से शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि चिकित्सक बनने की एकमात्र वजह यह है कि वह लोगों की सेवा करना चाहते हैं। उन्हें जो भी सफलता मिली है, उसमें उनके गुरुजनों, माता-पिता व चाचा की अहम भूमिका है।
वह रोजाना आठ-नौ घंटे पढ़ाई करते हैं। शोभित ने कहा कि उनके पास मोबाइल नहीं है, क्योंकि यह ध्यान को भटकाता है और उन्हें सोशल मीडिया को लेकर कोई दिलचस्पी नहीं है।