फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh junction

रेल यात्रा में आए दुविधा तो सहेली से लें सुविधा

Sat, 24 Oct 2020 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Aligarh junction
महिला यात्रियों को जागरूक करती रेलवे सुरक्षा बल की मेरी सहेली की टीम। - फोटो : CITY OFFICE
रेल में अगर कोई महिला या युवती अकेले सफर कर रही है तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है। उसकी सुरक्षा से लेकर हर परेशानी का हल आरपीएफ द्वारा बनाई गईं सहेलियों के पास है। अलीगढ़ जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल की ओर से पोस्ट कमांडर के नेतृत्व में चार सदस्यीय महिला टीम का गठन मेरी सहेली योजना के तहत किया गया है। यह टीम 24 घंटे मुस्तैद रहेगी। यह महिलाओं को यात्रा के दौरान आने वाली परेशानियों और संभावित खतरों के प्रति आगाह करते हुए सुरक्षात्मक उपायों की जानकारी पंपलेट के माध्यम से दे रही हैं।
विज्ञापन

अकेली यात्रा कर रही महिला से हर स्टेशन पर लिया जा रहा है हालचाल
ट्रेन के शुरुआती स्टेशन से लेकर अंतिम गंतव्य पर पहुंचने तक जिस भी स्टेशन पर ट्रेन रुकेगी वहां आरपीएफ महिला सिपाहियों की टीम अकेले सफर कर रहीं महिला यात्रियों से संपर्क कर उनका कुशलक्षेम पूछेगी। अकेले सफर करने वाली महिलाओं की सूची रेलवे हेडक्वार्टर से ही आरपीएफ को जारी की जा रही है। यह प्रक्रिया कड़ी की तरह शुरू की गई है, ताकि महिलाओं को पूरी यात्रा के दौरान सुरक्षा का एहसास हो। एक ट्रेन को अटेंड करने के बाद इसका पूरा मैसेज बनाकर कंट्रोल रूम को भेजा जा रहा है। शुक्रवार को इस क्रम में गोमती एक्सप्रेस में सफर कर रहीं तीन महिला यात्रियों से अलीगढ़ जंक्शन पर कुशलक्षेम पूछा गया।
विज्ञापन

अलीगढ़ की मेरी सहेली टीम
आरपीएफ पोस्ट कमांडर चमन सिंह तोमर ने बताया कि अलीगढ़ की मेरी सहेली टीम में कांस्टेबल सुनीता, रेनू कुमारी, काजल, कुमारी प्रिया शामिल हैं। इसके साथ ही महिला को कोई भी परेशानी होने पर हेल्पलाइन नंबर 182 या पोस्ट कमांडर के सरकारी नंबर 9794837364 पर कॉल कर वह सहायता ले सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती की सहेली बनकर की मदद, पहुंचाया घर
मेरी सहेली टीम अलीगढ़ द्वारा बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे प्लेटफार्म नंबर दो पर अकेली महिला मिली। वह काफी घबराई एवं डरी हुई थी। सहेली टीम द्वारा उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम आरती (26 ) पुत्री पवनीश कुमार निवासी बरवाला, दिल्ली बताया। वह भूल से अलीगढ़ स्टेशन चली आई थी। जानकारी के आधार पर युवती के परिवार वालों से संपर्क कर उसके संबंध में जानकारी दी गई। शुक्रवार को उसके परिवार वाले अलीगढ़ आए और उसे सकुशल अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed