{"_id":"5ea153a42f49452e2a57eec1","slug":"aligarh-jn-medical-college-female-doctor-found-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: जेएन मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर संक्रमित, परिवार होम क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: जेएन मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर संक्रमित, परिवार होम क्वारंटीन
Thu, 23 Apr 2020 02:23 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 23 Apr 2020 02:23 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जेएन मेडिकल की महिला डॉक्टर को कोरोना संक्रमित पाया गया है। जिला प्रशासन ने गुरुवार दोपहर महिला डॉक्टर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की है। बुधवार देर रात संक्रमण के लक्षण नजर आने पर उन्होंने जांच कराई थी। फिलहाल उनके पूरे परिवार को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
बुधवार रात डॉक्टर में संक्रमण की आशंका होते ही पुलिस हरकत में आ गई थी। प्रशासनिक टीम ने रात में ही महिला डॉक्टर के धौर्रा दिलशाद कॉलोनी इलाके के आसपास एक किलोमीटर के दायरे में आने वाली जगहों को सील कर वहां सैनिटाइजेशन करवाया।
विज्ञापन
महिला डॉक्टर अलीगढ़ में अपने माता-पिता के साथ रहती है, जबकि भाई दिल्ली में रहता है। वह जेएन मेडिकल कॉलेज से एमएस की पढ़ाई कर रही है और इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर में बतौर रेजीडेंट डॉक्टर तैनात है। आरडीए अध्यक्ष डॉ. हमजा मलिक के अनुसार बुधवार को इस डॉक्टर ने इमरजेंसी में एक सर्जरी की थी।
विज्ञापन
इसके बाद से ही उसमें कोरोना वायरस के लक्षण दिखने लगे थे। हालांकि जिस मरीज की सर्जरी की गई, वह कोरोना संक्रमित नहीं था। वहीं इमरजेंसी व ट्रॉमा सेंटर में काम करने वाले करीब 50 डॉक्टरों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
इसके अलावा संक्रमित महिला डॉक्टर के संपर्क में आने वाले सभी स्टाफ को भी क्वांरटीन कर दिया गया है।