फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Jinnah's genie came out of the bottle again before the election

अलीगढ़ : चुनाव के पहले फिर बोतल से बाहर निकला जिन्ना का जिन्न

Thu, 30 Dec 2021 11:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Jinnah's genie came out of the bottle again before the election
ताला नगरी मैदान में जन विश्वास रैली को संबोधित करते केंद्रीय ग्रहमंत्री अमित शाह । संवाद - फोटो : CITY OFFICE
कौशल कुमार ओझा, अलीगढ़। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के पहले पाकिस्तान के जनक मोहम्मद अली जिन्ना का जिन्न एक बार फिर बाहर आ गया है। अलीगढ़ में आयोजित जन विश्वास रैली में यह मुद्दा छाया रहा। कुछ समय पहले अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम ने शुरूआत की तो केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने उसे आगे बढ़ाया। रही सही कसर बृहस्पतिवार को यहां गृहमंत्री अमित शाह ने पूरी कर दी।
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र संघ कार्यालय (यूनियन हॉल) में मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर लगी है। यह मामला वर्ष 2018 में अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम ने प्रमुखता से उठाया था। भाजपा एवं कुछ अन्य संगठन के लोगों ने जिन्ना की तस्वीर हटाने की मांग की थी। उसको लेकर जमकर हंगामा हुुआ था। इस घटना के कुछ समय बाद कर्नाटक में विधान सभा चुनाव हुआ था।
विज्ञापन

उसमें भी जिन्ना के मुद्दे को लेकर राजनीति गरमाई थी। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी जिन्ना का जिन्न बोतल से बाहर आया था। 2019 में तालानगरी मैदान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अमित शाह बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करने आए थे। उस समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिन्ना के मुद्दे को उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार जन संवाद रैली में सांसद सतीश गौतम ने फिर से ‘जिन्ना’ राग छेड़ दिया। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ राजा महेंद्र प्रताप सिंह की भूमि है। यहां से जिन्ना को पाकिस्तान भेजवाने का काम करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ में डिफेंस कॉरिडोर बना दिया है। यहां पर गोले बनेंगे और यहां का बेटा पाकिस्तान के सीने पर गोला दागेगा।
केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा ब्रज क्षेत्र के चुनाव प्रभारी अर्जुन राम मेघवाल ने सतीश गौतम की बात को आगे बढ़ाया। वह इस मुद्दे को संसद भवन ले गए और कहा कि संसद में सांसद सतीश गौतम ने एएमयू में जिन्ना की तस्वीर का मद्दा उठाया था। वह यहां से जिन्ना की तस्वीर हटवाना चाहते हैं।
उन्होंने जनता से पूछा कि ऐसे जिन्ना को महिमामंडित करने वाले अखिलेश यादव को हटाना चाहिए या नहीं। अमित शाह ने तो जिन्ना के बहाने अखिलेश को घेरा। कहा कि अखिलेश यादव को बाबूजी कल्याण सिंह के बदले जिन्ना याद आते हैं।
इगलास को पाकिस्तान बनाने की थी योजना : सहयोगी
इगलास विधान सभा क्षेत्र के विधायक राजकुमार सहयोगी ने कहा कि 23 दिसंबर को इगलास में जयंत सिंह की सभा हुई थी। उसमें इगलास को पाकिस्तान बनाने का प्रयास किया गया था। पूरे प्रदेश से मुसलमानों को इकट्ठा करने का प्रयास किया गया था। उन्हाेेंने कहा कि इगलास में जमीरउल्लाह एवं अखिलेश यादव की दाल गलने वाली नहीं है।

उन्होंने देश को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए जी जान से काम करने का आह्वान किया। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा कि अयोध्या एवं काशी के बाद मथुरा की बारी है। हमारे धर्म स्थान आक्रांताओं ने छीने हैं। अब हम अपने धर्म स्थान वापस लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed