फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Jewelery worth lakhs crossed from the bag of a woman riding Tiri

अलीगढ़ : टिर्री सवार महिला के बैग से लाखों के जेवर पार

Mon, 30 Aug 2021 01:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Jewelery worth lakhs crossed from the bag of a woman riding Tiri
क्वार्सी क्षेत्र के अनूपशहर रोड महेशपुर फाटक के पास टिर्री सवार महिला के बैग से करीब तीन लाख रुपये कीमत के जेवरात पार हो गए। घटना के वक्त महिला शनिवार को मायके अतरौली से अपनी ससुराल जवां जा रही थी।
विज्ञापन

जवां के रठगांव की नरवीस पत्नी जीशान मायके समस्तपुर पनहरा अतरौली से लौट रही थी। क्वार्सी चौराहे से वह टिर्री में सवार हो गई। जैसे ही महिला घर पहुंची तो उसे बैग में से जेवरात गायब मिले। उसने तुरंत पुलिस को खबर दी।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने हुलिया के आधार पर टिर्री चालक की तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं लगा। महिला ने घटना बाईपास पर महेशपुर फाटक के पास होने का अंदेशा जताया है। माल की कीमत तीन लाख रुपये बताई है। इंस्पेक्टर के अनुसार घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बाकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार सोता रहा, घर से चोरी
क्वार्सी क्षेत्र की पंच विहार कालोनी चोरी हो गई। घटना के समय पूरा परिवार सो रहा था। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। नूरी देवी पत्नी ओमप्रकाश की इलाके में ही फास्ट फूड की दुकान है। वाकये के अनुसार घटना 22 अगस्त की है। पूरा परिवार छत पर सोया था।

इसी बीच रात में किसी समय घुसे चोर दस हजार रुपये नकद, जेवरात आदि सामान चोरी कर ले गए। पुलिस को दी तहरीर में चोरी गए माल की कीमत 50 हजार रुपये बताई है। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी के सहारे चोरी के खुलासे के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed