फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh is in a bad condition due to rain water

यह अलीगढ़ है: जरा संभलकर, शहर की सड़कें इन दिनों पानी का दरिया हैं, भीगकर जाना है

Mon, 30 Jun 2025 10:07 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 30 Jun 2025 10:07 AM IST
सार

मानसून की पहली बरसात ने ही नाला सफाई की पोल खोलकर रख दी है। 28 जून को शहर का कोई इलाका ऐसा नहीं था जहां जलभराव न हुआ हो। नगर निगम के जो दावे थे वह पूरी तरह से फेल हो गए। यह स्थिति तब है जब नगर निगम प्रशासन पिछले दो महीनों से नालों की सफाई करा रहा था। नालों की सफाई पर ढाई करोड़ का खर्च हुआ है।

विज्ञापन
Aligarh is in a bad condition due to rain water
रामघाट रोड पर हुई बारिश के बाद हुए जलभराव से होकर गुजरते वाहन - फोटो : संवाद

विस्तार

28 जून की शाम को चार बजे से सात बजे तक हुई बरसात से अलीगढ़ के कई इलाकों में भारी जलभराव हुआ। 36 घंटे बाद भी सड़कों पर पानी जमा है। सात हाईवे भी जगह-जगह बाधित हैं। इन प्रमुख मार्गों से बिना भीगे निकलना संभव नहीं है। चाहें आगरा-अलीगढ़ मार्ग हो या रामघाट कल्याण मार्ग। अलीगढ़-मथुरा मार्ग हो या दिल्ली हाईवे। इन सभी प्रमुख मार्गों पर कई जगह पानी है। अब इसी से अलीगढ़ शहर के ड्रेनेज सिस्टम का अंदाजा लगाया जा सकता है। 30 जून सुबह तड़के तीन बजे से भी झमाझम बारिश हो रही है। जिससे सड़कें पानी से ढक गईं हैं।

विज्ञापन

जल भराव की समस्या के निदान के लिए पंपिंग सेट लगातार चलाए जा रहे हैं। जहां ज्यादा परेशानी है, वहां पर मोबाइल पंपिंग सेट लगाए जाएंगे।-राकेश कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

नाला सफाई पर ढाई करोड़ खर्च किया
मानसून की पहली बरसात ने ही नाला सफाई की पोल खोलकर रख दी है। 28 जून को शहर का कोई इलाका ऐसा नहीं था जहां जलभराव न हुआ हो। नगर निगम के जो दावे थे वह पूरी तरह से फेल हो गए। यह स्थिति तब है जब नगर निगम प्रशासन पिछले दो महीनों से नालों की सफाई करा रहा था। नालों की सफाई पर ढाई करोड़ का खर्च हुआ है। 337 नालों की सफाई के दावे किए गए हैं। इनमें 60 बड़े नाले हैं जबकि 277 छोटे नाले। अब नगर निगम दावा कर रहा है कि सभी नालों को साफ कराया गया है। अब सवाल यह उठता है कि अगर नाले साफ हुए होते तो क्या बरसात के 36 घंटे बाद भी सड़क पर पानी खड़ा रहता।

इन मार्गों से नहीं उतरा पानी

  • रामघाट कल्याण मार्ग
  • अलीगढ़-आगरा मार्ग
  • अलीगढ़-मथुरा रोड
  • अलीगढ़- दिल्ली रोड
  • अलीगढ़-एटा मार्ग
  • अलीगढ़-पलवल मार्ग
  • अलीगढ़-बदायूं मार्ग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed