फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Incomplete preparations in review meeting reprimand AD Basic

अलीगढ़ : समीक्षा बैठक में आधी अधूरी तैयारी से आए एडी बेसिक पर फटकार

Tue, 09 Jun 2020 02:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Incomplete preparations in review meeting reprimand AD Basic
मिशन प्रेरणा की बैठक को संबोधित करते मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी। - फोटो : CITY OFFICE
मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी की अध्यक्षता में कमिश्नरी कार्यालय कक्ष में सोमवार को मिशन प्रेरणा की मंडलीय टास्क फोर्स समिति की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि मिशन प्रेरणा के सफल क्रियान्वयन से शिक्षा के स्तर में बदलाव ही नहीं आएगा, बल्कि इससे बेसिक शिक्षा की तकदीर एवं तस्वीर संवरेगी। यदि शुरुआती स्तर पर ही बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध हो जाए तो माध्यमिक व उच्च स्तर की शिक्षा में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी। मंडलायुक्त ने बिना तैयारी के समीक्षा में पहुंचे सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा डॉ. पूरन सिंह को फटकार लगाते हुए भविष्य में पूर्ण तैयारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को शासकीय दायित्वों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को चाहिए कि बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए निर्गत शासनादेशों का गहनता से अध्ययन कर अनुपालन करें। मंडलायुक्त द्वारा बेसिक शिक्षा से जुड़े विभिन्न प्रकार के सवालों पर एडी बेसिक पूरन सिंह बगलें झांकते नजर आये, जिस पर मंडलायुक्त ने कहा कि यह उनकी प्रथम बैठक है। मुख्यमंत्री के प्राथमिकता एवं महत्वाकांक्षी मिशन प्रेरण में पलीता लगाने का कार्य न करें।बल्कि धरातल पर व्यक्तिगत रुचि के साथ कार्य करें। मंडलायुक्त ने निर्देश दिये कि नगरीय प्राथमिक विद्यालयों में पाइप पेयजल योजना में कनेक्शन लिये जाएं। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिये निष्प्रयोज्य, गिरासू एवं जर्जर विद्यालयों को परिसर से हटाया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने जिलाधिकारियों को नीति निर्धारण कराते हुए कनवर्जन कास्ट की धनराशि तीन दिनों के भीतर संबंधित के खाते में स्थानांतरित करने के निर्देश दिये। कायाकल्प योजना के अंतर्गत विद्यालयों में कराये गये कार्यों का विस्तृत ब्यौरा तलब किया और ऐसे विद्यालय जहां अभी तक कायाकल्प नहीं कराया गया है, उनको सूचीबद्ध कर काम शुरू कराने को कहा। उन्होंने कहा कि डीएम के माध्यम से ब्लॉक स्तरीय समिति तैयार कर बीडीओ एवं बीएसए के संयुक्त हस्ताक्षर से रिपोर्ट प्रस्तुत कर छूटे हुए विद्यालयों का कायाकल्प हो। बरसात के मौसम में जहां परिसर में जलभराव होता है, वहां जल निकासी के लिये ड्रेनेज सिस्टम के साथ ही पहुंच मार्ग दुरुस्त होना चाहिए। कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में बुनियादी सेवाओं को दुरूस्त रखने के साथ ही विद्यालय, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य संगठन आदि के 3-3 फोटो उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में बच्चों का शत-प्रतिशत परीक्षण कराने एवं कंप्यूटर टीचर से भारत नेट की मदद से शैक्षणिक उन्नयन के लिये साफ्टवेयर तैयार कराने को भी कहा है। बैठक में एडी हेल्थ डा. वीके सिंह, आरएफसी अशोक कुमार पाल, उप निदेशक पंचायत एसके. सिंह, उप शिक्षा निदेशक नरेन्द्र प्रताप सोलंकी, उप निदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण राकेश कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

मंडल में 672 इंग्लिश मीडियम परिषदीय विद्यालय
मिशन प्रेरणा की बैठक में एडी बेसिक पूरन सिंह ने बताया कि निष्ठा कार्यक्रम के अंतर्गत 10,570 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया, मानव संपदा पोर्टल पर कार्मिकों की सेवा पुस्तिकाओं का सत्यापन कार्य प्रगति पर हैं। प्रेरणा समीक्षा मॉडयूल के अंतर्गत 5500 विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। मंडल के कुल 7374 विद्यालयों में पुस्तकालय की स्थापना एवं स्पोर्ट्स मद में धनराशि अंतरित की गई। एक ही परिसर में संचालित विद्यालयों का संविलियन करते हुए 971 विद्यालय संविलियत किये गये। मंडल में कुल 672 अंग्रेजी माध्यम के परिषदीय विद्यालय संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed