फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh included in top 10 in IGRS complaint redressal

IGRS: शिकायत निस्तारण में अलीगढ़ टॉप 10 में शामिल, जिलाधिकारी की सतत निगरानी से मिल रहा त्वरित निदान

Fri, 29 Dec 2023 08:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 29 Dec 2023 08:48 PM IST
सार

एक समय था जब अलीगढ़ आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में काफी पीछे था। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह सतत निगरानी से अभियोजन विभाग द्वारा जारी ग्रेडिंग में जिला टॉप 10 में शुमार हो गया है। जनसुनवाई पोर्टल और सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतों के निवारण के लिए कावेरी रॉयल्स होम्स रेजीडेंट ने टीम आईजीआरएस के लिए प्रशंसा पत्र दिया है।

विज्ञापन
Aligarh included in top 10 in IGRS complaint redressal
अलीगढ़ जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह जनता की समस्याओं को सुनते हुए - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

अभियोजन विभाग द्वारा जारी ग्रेडिंग में अलीगढ़ जिला टॉप 10 में शामिल हो गया है। नवम्बर की रैंकिंग में जिलाधिकारी की सतत निगरानी से जिले की सभी तहसीलों को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। कुछ समय पहले तक आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में जनपद काफी पीछे था, जिसमें डीएम इंद्र विक्रम सिंह के  प्रयासों से अद्भुत सुधार हुआ है।

विज्ञापन


जनसुनवाई पोर्टल और सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतों के निवारण के लिए कावेरी रॉयल्स होम्स रेजीडेंट ने टीम आईजीआरएस के लिए प्रशंसा पत्र दिया है। प्रशंसा पत्र में शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का श्रेय डीएम इंद्र विक्रम सिंह और ईडीएम मनोज राजपूत को दिया है। 
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि सीएम हेल्पलाइन और जनसुनवाई के माध्यम से क्षेत्रवासियों को नई सीसी रोड,  नई स्ट्रीट लाइट्स और कुछ स्ट्रीट लाइट्स की मरम्मत, फॉगिंग, नियमित कूड़ा उठान एवं नालियों की सफाई, पार्कों के उचित रखरखाव का लाभ प्राप्त हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि सीएम हैल्पलाइन एवं आईजीआरएस पोर्टल का सदुपयोग कर समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापरक निदान प्राप्त किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed